अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

नाइजीरिया में बड़ा हादसा : नदी में नाव पलटने से 103 लोगों की मौत, 97 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; शादी से लौट रहे थे सभी

अबुजा। उत्तरी नाइजीरिया में एक नाव के पलटने से बच्चों सहित कम से कम 103 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव में 300 लोग सवार थे। 97 लोग पानी में लापता हो गए। वहीं, 100 लोगों को बचा लिया गया। वहीं लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

बड़ी संख्या में लोग लापता

पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी अजयी ने बताया कि नाव क्वारा राज्य के पटेगी जिले में नाइजर नदी में सोमवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त हुई। अब भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं और स्थानीय लोग तथा पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। उन्होंने बताया कि 100 लोगों को अभी तक बचाया गया है। स्थानीय प्रमुख अब्दुल गाना लुकपाडा ने कहा, नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। उसमें करीब 300 लोग सवार थे। नौका पानी के अंदर एक बड़े लट्ठे से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई। क्वारा के गवर्नर अब्दुलरहमान अब्दुलराज़क के कार्यालय ने बयान जारी कर शोक व्यक्त किया है।

नाव में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव में सवार सभी लोग उत्तरी नाइजीरिया के नाइजर राज्य के एगबोटी गांव में आयोजित हुए एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वापसी लौटते समय यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि मरने वाले अधिकांश लोग रिश्तेदार हैं। नाव में महिलाएं और बच्चे भी बड़ी तादाद में सवार थे। वहीं बोट पानी में छिपे पेड़ के तने से टकरा गई और टूट गई।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button