Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बर्थडे केक काटते वक्त एक्ट्रेस के बालों में लगी आग, वीडियो में हालत देख डर के मारे निकल आएगी चीख

मुंबई। हॉलीवुड की टीवी एक्ट्रेस निकोल रिची निकोल रिची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर एक्ट्रेस जब बर्थडे केक काट रही थी तभी एक हादसा हो गया और एक्ट्रेस के बालों ने आग पकड़ ली। सामने आई इस वीडियो में निकोल डर के मारे चीखती-चिल्लाती नजर आ रही हैं।

बालों में लग गई आग

निकोल रिची ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी बर्थेडे पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो ब्लैक रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने दिख रही हैं। उनके आस-पास खड़े लोग बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं और एक्ट्रेस केक पर लगी कैंडल्स को फूंकती नजर आ रही हैं। तभी अचानक एक कैंडल से उनके बालों में आग लग जाती है और जैसे ही निकोल को एहसास होता है वो चीखने लगती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- 40वें साल ने तो आग लगा दी। सोशल मीडिया पर निकोल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। [embed]https://www.instagram.com/p/CUGoiAQJe-5/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

नहीं हुआ बड़ा हादसा

वीडियो में दिख रहा है कि निकोल के बगल में खड़ी एक महिला उनके बालों पर हाथ से पैट करते हुए आग बुझाती है और एक्ट्रेस डर के मारे चिखते हुए उछल पड़ती हैं। हालांकि, मालूम होता है एक्ट्रेस के साथ कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस पोस्ट पर एक्ट्रेस को ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई सेलेब्रीटीज भी ये वीडियो देखकर हैरान हो गए।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts