रायपुर में नवविवाहिता ने किया सुसाइड, फांसी लगाने से पहले बनाया वीडियो, बोली- पति, देवर और सास-ससुर करते हैं प्रताड़ित

Follow on Google News
रायपुर में नवविवाहिता ने किया सुसाइड, फांसी लगाने से पहले बनाया वीडियो, बोली- पति, देवर और सास-ससुर करते हैं प्रताड़ित
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में रहने वाली मनीषा ने शादी के 10 महीनों बाद ही फांसी लगाकर जान दे दी। मनीषा ने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने बताया कि वह यह कदम क्यों उठा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    नवविवाहिता ने लगाई फांसी 

    बता दें कि, यह मामला रायपुर के डीडी नगर का है। जहां रहने वाले आशीष गोस्वामी की शादी मनीषा के साथ कुछ महिनों पहले ही हुई थी। महिला ने परिजनों से परेशान होकर अपने कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। फांसी लगाने से पहले उसने एक वीडियो बनाया और बताया कि उसके पति-देवर और सास-ससुर पर लगातार उसे प्रताड़ित करते हैं। 

    सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

    मनीषा गोस्वामी ने सुसाइड से पहले 1 मिनट का वीडियो बनाया था। वायरल वीडियो में मनीषा बोलते हुए दिख रही है कि मेरा पति, देवर, सास और ससुर सब मिलकर प्रताड़ित कर रहे हैं मेरे पास अब कोई रास्ता नहीं रह गया है। 

    मैं चार बहनों में बड़ी हूं और मेरे पापा इकलौते कमाने वाले हैं। मेरे पास मरने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं है। मैं सब छोड़कर जा रही हूं। मेरा पति मेरे ऊपर दो बार हाथ उठाया है। मेरी सास अपने बेटे की तरफदारी करती है। 10 महीने में 10 दिन भी सुकून से नहीं रही हूं। इन सबके लिए जिम्मेदार मेरा पति-देवर और सास ससुर है।

    टीवी बंद करने को लेकर हुआ था झगड़ा

    मृत महिला के ससुर ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच टीवी बंद करने और मोबाइल रख लेने की बात पर विवाद हुआ था। जिसके बाद बेटा आशीष कमरे से नीचे आ गया। कुछ देर बाद जाकर देखा तो मनीषा ने साड़ी के फंदे पर लटकी मिली। मनीषा के हाथ में कटने का निशान भी था। 

    पुलिस मामले की जांच में जुटी

    डीडी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि  घटना बुधवार (22 अक्टूबर) की है। सुसाइड के बाद मनीषा का वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार (23 अक्टूबर) को वायरल हुआ। जिसके बाद मृत महिला के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को लंबे समय से पति और ससुर परेशान कर रहे थे। कई बार दामाद को समझाया, लेकिन उसका रवैया नहीं बदला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव का पीएम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts