Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Jacinda Ardern: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न अगले महीने देंगी इस्तीफा, बोलीं- यही सही समय है

Jacinda Ardern: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न अगले महीने देंगी इस्तीफा, बोलीं- यही सही समय है
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। वो 7 फरवरी तक प्रधानमंत्री पद पर रहेंगी और इसके बाद इस्तीफा दे देंगी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, वो 7 फरवरी से पहले लेबर पार्टी की प्रमुख के रूप में भी पद छोड़ देंगी। जेसिंडा ने अपने 6 साल के कार्यकाल को काफी चुनौती भरा बताया। न्यूजीलैंड में 14 अक्टूबर को आम चुनाव होंगे।

इस साल चुनाव नहीं लड़ेंगी जैसिंडा

इस्तीफे का ऐलान करते हुए जैसिंडा बोलीं- अब वक्त आ गया है। अब मेरे पास इतनी हिम्मत नहीं है कि 4 साल और नेतृत्व करूं। न्यूजीलैंड में 2023 का आम चुनाव 14 अक्टूबर को होना है। जैसिंडा ने कहा कि वे इस साल चुनाव नहीं लड़ेंगी। वहीं, लेबर पार्टी अपना नया लीडर 22 जनवरी को चुनेगी।

इस्तीफे के पीछे नहीं है कोई सीक्रेट: जैसिंडा

जैसिंडा बोलीं- मैं इसलिए इस्तीफा नहीं दे रही हूं कि मुझे हारने का डर है। बल्कि हमें पूरा विश्वास है कि हम अगला चुनाव भी जीतेंगे। मेरा इस्तीफा 7 फरवरी के बाद लागू हो जाएगा। इस्तीफे के पीछे कोई रहस्य नहीं है। मैं साफ तौर पर कहना चाहती हूं कि, मैं भी इंसान हूं। मैं जितना कर सकती थी, उतना किया। जितने समय तक कर सकती थी, किया। लेकिन मेरे लिए ये फैसला लेने का समय है। अब वक्त आ गया है कि मैं इस्तीफा दे दूं।

सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनीं थीं जैसिंडा

जैसिंडा आर्डर्न का जन्म न्यूजीलैंड के शहर हैमिल्टन में 26 जुलाई,1980 को हुआ था। उनके पिता रॉस आर्डर्न पुलिस अफसर थे और मां लॉरेल कुक थीं। हमेशा से ही राजनीति में दिलचस्पी होने के चलते जेसिंडा साल 2001 में मात्र 18 साल की उम्र में ही न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी से जुड़ गईं थीं। वह तत्कालीन प्रधानमंत्री हेलेन क्लार्क के लिए रिसर्चर के तौर पर काम करती थीं। जैसिंडा आर्डर्न 2017 में 37 साल की उम्र में प्रधानमंत्री चुने जाने पर दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला प्रमुख बन गईं थीं। तब से लेकर अब तक कई संकटों का बेहतर तरीके से सामना करने के लिए कारण वह बहुत लोकप्रिय हुईं। उन्होंने कोविड -19 महामारी, क्राइस्टचर्च मस्जिद की शूटिंग और व्हाइट आइलैंड ज्वालामुखी विस्फोट के दौरान अपने कामों से काफी सुर्खियां बटोरी थी। अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts