Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़- भाई गोविंद पर लगाया डबल क्रॉस का आरोप

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़- भाई गोविंद पर लगाया डबल क्रॉस का आरोप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी के मर्डर केस में एकबार फिर नया मोड़ आ गया है। इस बार यह ट्विस्ट वारदात की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद की वजह से आया है। दरअसल मृतक राजा का भाई विपिन मंगलवार को जब शिलॉन्ग पहुंचा तो उसे पता चला कि गोविंद कुछ दिनों से राज और सोनम दोनों के लिए वकील की तलाश कर रहा है, साथ ही वह केस से जुड़े सभी पहलुओं पर कई वकीलों से चर्चा भी कर चुका है। यह बात सुनकर विपिन के सब्र का बांध आज पर टूट गया और उसने सीधे तौर पर गोविंद पर डबल क्रॉस करने का आरोप लगा दिया।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मांगी-

    विपिन ने कहा कि राजा की हत्या को लेकर सोनम के भाई गोविंद ने अब तक जितनी भी बातें हमारे परिवार और मीडिया से कहीं हैं, वह सब झूठी साबित हुई हैं। साथ ही विपिन ने आरोप लगाया कि गोविंद हमारे परिवार को सीधे तौर पर धोखा दे रहा है। शिलॉन्ग पहुंचे विपिन ने वहां के अस्पताल में जाकर राजा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मांगी।

     गोविंद पर शक

    उधर विपिन के इस बयान के बाद केस में नया मोड़ आ गया है, दरअसल राजा हत्याकांड के खुलासे के बाद गोविंद ने अबतक जितने भी दावे किए थे, वह कहीं ना कहीं एक के बाद एक झूठे ही साबित होते जा रहे हैं। इससे पहले मृतक के दोनों भाई विपिन और सचिन कई बार गोविंद पर शक जताते हुए उस पर यह आरोप लगा चुके थे कि वह कहीं ना कहीं झूठा है, हालांकि गोविंद ने हमेशा अपने आप को पाक साफ बताते हुए खुद राजा को न्याय दिलवाने की बात कहता रहा।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts