ताजा खबरराष्ट्रीयशिक्षा और करियरस्वास्थ्य

NEET PG 2023 Result : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने जारी किया नीट पीजी 2023 का रिजल्ट

नई दिल्ली। नेशनल बोर्ड ऑफ एक्जाम इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने मंगलवार को नीट पीजी 2023 का रिजल्ट (NEET PG result 2023) जारी कर दिया। इस साल NEET PG में लगभग 2.9 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। NEET-PG 2023 का आयोजन 5 मार्च, 2023 को 2023-24 प्रवेश सत्र के MD/MS/DNB/डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया गया था।

उम्मीदवार NBEMS की वेबसाइट https://natboard.edu.in/ और https://nbe.edu.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। नीट पीजी 2023 में शामिल हुए उम्मीदवार के व्यक्तिगत स्कोर कार्ड 25 मार्च, 2023 या उसके बाद वेबसाइट https://nbe.edu.in/ से डाउनलोड किए जा सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने नीट-पीजी 2023 में सफल उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं।

नीट पीजी 2023 कट ऑफ स्कोर

नीट-पीजी 2023 के लिए सूचना बुलेटिन में उल्लिखित एमडी/एमएस/डीएनबी/डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता/पात्रता मानदंड के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ जारी किया गया है। जनरल/ईडब्ल्यूएस के लिए न्यूनतम 50 परसेंटाइल और कट ऑफ स्कोर 291 है। दिव्यांगों के लिए 45 परसेंटाइल के साथ कट ऑफ 274 है, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी और इस वर्ग के दिव्यांगों के लिए 40 परसेंटाइल के साथ कट ऑफ 257 है।

तकनीकी विशेषज्ञों ने की समीक्षा

नीट-पीजी 2023 के आयोजन के बाद प्रत्येक प्रश्न की समीक्षा विषय विशेषज्ञों द्वारा की गई और आंसर की की भी दोबारा जांच की गई। इसमें कोई भी प्रश्न तकनीकी रूप से गलत या अस्पष्ट नहीं पाया गया। NBEMS द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए स्थित अलग से घोषित की जाएगी। राज्य कोटे कीसीटों के लिए अंतिम मेरिट लिस्ट राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा उनकी योग्यता, पात्रता मानदंड और राज्यों के दिशा-निर्देशों और आरक्षण नीति के अनुसार तैयार की जाएगी। यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा में किसी अनुचित साधन का इस्तेमाल करते पाया गया तो नीट पीजी 2023 में योग्य घोषित उम्मीदवार की भी उम्मीदवारी और रिजल्ट रद्द कर दिया जाएगा।

संबंधित खबरें...

Back to top button