बड़ी खबर :NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट और सख्त कानून लाने की तैयारी, कैबिनेट में रखेंगे मुद्दा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई की देर रात छात्रों के नाम वीडियो संदेश जारी कर कहा कि NEET पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सरकार और सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट बैठक में फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान वाले मसौदे पर चर्चा होगी।
Follow on Google News
NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट और सख्त कानून लाने की तैयारी,  कैबिनेट में रखेंगे मुद्दा
फाइल फोटो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई की देर रात छात्रों के नाम वीडियो संदेश जारी कर NEET पेपर लीक मामले पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों छात्रों और उनके परिवारों के भविष्य से जुड़ी होती हैं। इसलिए सरकार इस मामले में और सख्त कदम उठाने जा रही है। प्रधानमंत्री ने बताया कि 24 जुलाई को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट बैठक में फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान वाले मसौदे पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद इसे जल्द संसद में पेश कर पारित कराने का प्रयास होगा।

Twitter Post

पीएम बोले फ्रेंड्स...
प्रधानमंत्री ने कहा, 'फ्रेंड्स  मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए यह बहुत ही पीड़ादायक है और इसलिए पेपर लीक की घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक बड़े कदम उठाए गए. गुनहगारों को पकड़ा गया है. वे जेल में पड़े हैं. हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद न हो।'
उन्होंने कहा, 'तत्काल परीक्षाएं लेना बहुत जरूरी था। सरकार ने अपनी पूरी शक्ति का उपयोग करके कम से कम समय में 22 लाख जितने विद्यार्थियों के एग्जाम हो जाएं, इसका प्रबंध किया. अभी पांच दिन पहले, उन्नीस तारीख को रिजल्ट भी आ गया। देश भर में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं. लेकिन हम वहां पर संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं हैं।'

कैबिनेट में होगी चर्चा
प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार अब पेपर लीक के मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, 'इसलिए मैंने आज फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए थे। आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे मसौदा भी दे दिया। फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान वाले इस मसौदे पर कल कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद उसका अंतिम रूप दिया जाएगा। सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है। तब जल्द से जल्द उस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।'

राहुल गांधी ने कहा हमारे छात्र धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे 

Twitter Post

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts