PlayBreaking News

Annapoorani Controversy : 'जय श्री राम' लिखकर Nayanthara ने मांगी माफी, 'अन्नपूर्णी' फिल्म में भगवान राम का किया था अपमान!

Follow on Google News
Annapoorani Controversy : 'जय श्री राम' लिखकर Nayanthara ने मांगी माफी, 'अन्नपूर्णी' फिल्म में भगवान राम का किया था अपमान!
एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा की फिल्म अन्नापूर्णी (Annapoorani) ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। हालांकि, रिलीज के साथ ही फिल्म कंट्रोवर्सी का शिकार हो गई थी, जिसके बाद उसे नेटफ्लिक्स से हटा दिया गया था। फिल्म को लेकर विवाद थम नहीं रहा था। फिल्म के खिलाफ कई जगहों पर शिकायत भी दर्ज की गई थी। अन्नपूर्णी पर खूब सारे बवाल के बाद एक्ट्रेस ने फाइनली अपना रिएक्शन और माफीनामा सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

'जय श्री राम' – नयनतारा

नयनतारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नोट शेयर करते हुए लिखा - जय श्री राम। 'मैं ये लेख भारी हृदय और सत्यता के आधार पर लिख रही हूं। पिछले कुछ समय से जो भी स्थिति हमारी फिल्म को लेकर बनी हैं, मैं उन सभी स्थितियों को संबोधित करना चाहती हूं...किसी भी फिल्म का निर्माण सिर्फ वित्तीय लाभ नहीं बल्कि उससे जुड़ा संदेश पहुंचाना होता है। यह बात मैं अन्नपूर्णी के लिए कह सकती हूं कि उससे संबंधित भावनाएं और मेहनत एक बिना दोष की सोच के साथ की गई थी, जिसका उद्देश्य जीवन की यात्रा का रिफ्लेक्शन और दृढ़ इच्छाशक्ति से बाधाओं को दूर रहना है।'

भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था इरादा – नयनतारा

नयनतारा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा - ईमानदारी से एक मैसेज पहुंचाने की कोशिश में हमसे अनजाने में लोगों की भावनाएं आहत हुईं। इसका हमें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि पहले से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हमारी सेंसर्ड फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा। मेरी टीम और मेरा इरादा किसी की भी भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचाने का नहीं था। ऐसा काम मेरी सोच से दूर है क्योंकि मैं खुद एक ऐसी इंसान हूं जो पूरी तरह से भगवान में आस्था रखती है और देशभर के मंदिर में दर्शन के लिए जाती है। इस मुद्दे की गंभीरता को समझते हुए मैं उन तमाम लोगों से तहे दिल से माफी मांगती हूं, जिनकी भावनाओं को हमने ठेस पहुंचाई।

फिल्म को लेकर खूब मचा था बवाल

बता दें कि फिल्म में भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। फिल्म में भगवान श्रीराम को मांसाहारी बताया गया है। जिस वजह से लोग भड़क उठे और नेटफ्लिक्स को बैन करने की मांग शुरू कर दी। इसके साथ ही फिल्म के निर्माता-निर्देशक के साथ स्टार कास्ट के खिलाफ मुंबई और जबलपुर में FIR दर्ज कराई थी। जिसमें नीलेश कृष्णा (निर्देशक), नयनतारा (लीड रोल), जतिन सेठी (निर्माता), आर रविन्द्रन (निर्माता), पुनीत गोईका (निर्माता), सारिक पटेल और मोनिका शेरगिल के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। वहीं विवाद बढ़ता देख नेटफ्लिक्स ने फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया।

फिल्म के इन सीन्स के खिलाफ FIR दर्ज

फिल्म में बताया गया है कि भगवान श्रीराम और माता सीता भी मांस खाया करते थे। फिल्म में एक्ट्रेस हिंदू होने के बाद भी मंदिर नहीं जाकर मुस्लिम दोस्त के घर रमजान इफ्तार करने जाती है। फिल्म में लड़की के पिता संध्या आरती कर रहे हैं और दादी माला जप रही हैं पर उनकी बेटी के मांस खाने और खिलाने के दृश्य आपस में जुड़े हुए दिखाए गए हैं। हिंदू पुजारी की बेटी मुस्लिम लड़के के प्यार में पड़ जाती है, यहां लव जिहाद दिखाया गया है। फिल्म में ये भी कहा गया है कि भगवान श्रीराम, माता सीता के अलावा भगवान लक्ष्मण, शिव और भगवान मुरुगन भी मांस खाया करते थे। फिल्म में एक ब्राह्मण हिंदू लड़की को मुस्लिम धर्म के लिए प्रेरित किया गया है। इसके साथ ही धार्मिक ग्रंथ जैसे रामायण, पुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों का गलत तरीके से गलत तथ्यों के साथ दिखाया गया है। ये भी पढ़ें - Annapoorani FIR : भगवान राम को मांसाहारी बताने पर नहीं थम रहा नयनतारा की फिल्म का विवाद, मेकर्स के खिलाफ जबलपुर में भी शिकायत दर्ज
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts