Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Navratri 2024 : किसने की थी नवरात्रि व्रत की शुरुआत... क्या है प्रभु श्रीराम से रिश्ता, पीपुल्स अपडेट में देखिए वीडियो स्टोरी

Navratri 2024 : किसने की थी नवरात्रि व्रत की शुरुआत... क्या है प्रभु श्रीराम से रिश्ता, पीपुल्स अपडेट में देखिए वीडियो स्टोरी
Navratri 2024 : प्रभु श्रीराम का नवरात्रि से गहरा संबंध है, खासकर रामायण के संदर्भ में। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया, जो बुराई का प्रतीक था। इतना ही नहीं भगवान राम नवरात्रि के 9 दिनों तक व्रत रखने वाले पहले राजा और पहले मनुष्य थे। आइए सुनते हैं नवरात्रि व्रत की शुरुआत और प्रभु श्रीराम से रिश्ता...

ब्रह्मा जी ने दी थी पूजा करने की सलाह

वाल्मीकि रामायण की कथा में उल्लेख है कि, किष्किंधा के पास ऋष्यमूक पर्वत पर लंका की चढ़ाई करने से पहले प्रभु राम ने माता दुर्गा की उपासना की थी। स्वयं ब्रह्मा जी ने भगवान राम को देवी दुर्गा के स्वरूप, चंडी देवी की पूजा करने और 108 नीलकमल अर्पित करने की सलाह दी। ब्रह्मा जी की सलाह से भगवान राम ने प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक व्रत करते हुए अन्न जल त्यागकर चंडी देवी की उपासना और पाठ किया। लेकिन रावण ने मायावी शक्ति से 108 में से एक नील कमल गायब कर दिया। चंडी पूजा के अंत में जब एक नील कमल कम निकला, तो चिंतित राम ने कमल की जगह अपनी एक आंख माता चंडी पर अर्पित करने का फैसला लिया। उन्होंने अपनी आंख अर्पित करने के लिए जैसे ही तीर उठाया तभी उनकी भक्ति से प्रसन्न माता चंडी प्रकट हुईं और उन्हें विजय का आशीर्वाद दिया।

9 दिनों की पूजा के बाद 10वें दिन किया था रावण का वध

9 दिनों की इस पूजा के बाद दसवें दिन रामजी ने रावण का वध किया था। भगवान राम नवरात्रि के 9 दिनों तक व्रत रखने वाले पहले राजा और पहले मनुष्य थे। तभी से नवरात्रि मनाने और 9 दिनों तक व्रत रखने की शुरुआत हुई। [embed]https://youtu.be/dMZjUsREEe8?si=U874X--_ZQzUi4Cq[/embed]
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts