PlayBreaking News

नवी मुंबई : प्रेम प्रसंग के चलते 19 वर्षीय युवती की हत्या, युवक लापता, जांच में जुटी पुलिस

Follow on Google News
नवी मुंबई : प्रेम प्रसंग के चलते 19 वर्षीय युवती की हत्या, युवक लापता, जांच में जुटी पुलिस
ठाणेमहाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक झील से 19 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। एक अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि, ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि युवती के दोस्त ने उसकी हत्या की और बाद में उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कुछ मछुआरों ने बेलापुर के एक स्कूल के पास झील में युवती का शव देखा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।

नेरुल के एक कॉलेज में पढ़ती थी युवती

एनआरआई पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान भाविका मोरे के रूप में हुई है। वह नेरुल के एक कॉलेज में पढ़ती थी। शुरुआती जांच से पता चला कि युवती नवी मुंबई के पनवेल निवासी स्वास्तिक पाटिल (22) से प्रेम करती थी। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि दोनों बुधवार शाम करीब चार बजे झील की ओर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

ऐसा संदेह है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा, जिसके बाद उसके युवक ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद उसका शव झील में फेंक दिया और फिर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने कहा कि युवती की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने इस घटना के संबंध में फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। राष्ट्रीय की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts