🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

मुख्यमंत्री से मिले राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित शुभम, शिवराज ने बधाई दी

शुभम को समाज के लिए उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया गया पुरस्कार
Follow on Google News
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले के शुभम चौहान को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। शुभम शनिवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर मुलाकात करने आए थे। यहां अनेक विषयों पर चर्चा हुई। सीएम ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शुभम को ये पुरस्कार अगस्त में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में दिया था। दरअसल, शुभम चौहान को समुदाय के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता प्रदान करते हुए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने साल 2018-19 के लिए राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया है। शुभम को यह पुरस्कार स्वच्छता अभियान, मतदान जागरूकता कार्यक्रम, पौधरोपण अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच से मुक्त करने (ओडीएफ) के लिए कार्य और महिला सशक्तिकरण संबंधी कार्यों के लिए दिया गया है।

समाज के प्रति जिम्मेदारी विकसित के लिए दिया जाता है पुरस्कार

शुभम रायसेन जिले के तामोट गांव के रहने वाले हैं। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 1985 से दिए जा रहे हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय विकास या समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना और उनमें समुदाय के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। पुरस्कार के अंतर्गत एक पदक, एक प्रमाण पत्र और एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाता है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
icon

Latest Posts