🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर बड़ा हादसा : खाई में गिरी कार, 5 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Follow on Google News
देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर बड़ा हादसा : खाई में गिरी कार, 5 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर बड़ा हादसा

उत्तराखंड के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुंडाधार के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल बताया जा रहा है।

हरिद्वार से पौड़ी जा रही थी कार

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही थी। वाहन में छह से सात लोग सवार थे। इसी दौरान कुंडाधार के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार गहरी खाई में जा गिरी।

दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने अब तक खाई से पांच शव बरामद किए हैं।

Breaking News

हादसे में घायल एक बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, बचाव अभियान अभी जारी है और हादसे की जांच की जा रही है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, लेकिन हादसे की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

icon

Latest Posts