Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर :शहीद 6 वीर जवानों के नाम पहली बार आए सामने

नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 6 जांबाज सैनिकों के नाम पहली बार आधिकारिक रूप से सामने आए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद मई 2025 में चले इस सैन्य अभियान में पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर भारत ने कार्रवाई की थी।
Follow on Google News
शहीद 6 वीर जवानों के नाम पहली बार आए सामने

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले छह वीर सैनिकों के नाम पहली बार आधिकारिक तौर पर सामने आए हैं। इन शहीदों के नाम नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट के 'रोल ऑफ ऑनर' सेक्शन में दर्ज किए गए हैं। इसे ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों की पहली आधिकारिक पुष्टि माना जा रहा है।

इन 6 शहीदों के नाम आए सामने

नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर जिन छह जवानों के नाम दर्ज किए गए हैं, वे हैं-

  • सूबेदार मेजर पवन कुमार
  • रायफलमैन सुनील कुमार
  • लांस नायक दिनेश कुमार
  • एवीएम (एयरक्राफ्ट्समैन) मूद मुरलीनायक
  • हवलदार सुनील कुमार सिंह
  • सुरेंद्र कुमार

इन सभी जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में अपनी जान न्योछावर की।

/img/15/1782473078880

नेशनल वॉर मेमोरियल पर दर्ज हुआ सम्मान

नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट के रोल ऑफ ऑनर सेक्शन में देश के लिए शहीद हुए कुल 26,626 सैनिकों के नाम दर्ज हैं। इसमें 1947-48 के भारत-पाक युद्ध से लेकर हालिया सैन्य अभियानों तक में शहीद हुए जवानों को सम्मान दिया गया है। अब इस सूची में ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के नाम भी जोड़ दिए गए हैं।

Operation Sindoor

पहले नहीं हुई थी आधिकारिक घोषणा

मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले संघर्ष के दौरान जवानों के शहीद होने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, केंद्र सरकार ने उस समय किसी भी सैनिक की पहचान सार्वजनिक नहीं की थी। अब नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर नाम दर्ज होने के बाद पहली बार इन शहीदों की आधिकारिक पुष्टि हुई है।

चार दिन तक चला था ऑपरेशन सिंदूर

ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई 2025 को हुई थी। यह कार्रवाई 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। उस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे।

पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर हमला

ऑपरेशन के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मौजूद आतंकवादी संगठनों के नौ ठिकानों पर सटीक हमले किए। इन हमलों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया। करीब चार दिन तक चले सैन्य तनाव के बाद 10 मई 2025 को भारत और पाकिस्तान सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत हुए थे।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts