PlayBreaking News

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले पर राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कहा- निर्दोष लोगों की नौकरी बचनी चाहिए, SC ने CBI जांच पर लगाई रोक

Follow on Google News
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले पर राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कहा- निर्दोष लोगों की नौकरी बचनी चाहिए, SC ने CBI जांच पर लगाई रोक
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखी है। मंगलवार को लिखे पत्र में राहुल ने कहा कि वेस्ट बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) भर्ती में जो लोग दोषी नहीं हैं, उनकी नौकरी बचाई जानी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति से अपील की है कि इन कर्मचारियों के साथ न्याय हो और निर्दोष लोगों की नौकरी न जाए। राहुल ने इस घोटाले की निंदा करते हुए कहा की इससे हजारों परिवारों की आजीविका पर असर पड़ेगा। दरअसल, इस घोटाले में 25,753 शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द की गई है। इसके साथ सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राज्य कैबिनेट के फैसले पर CBI जांच पर रोक लगा दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई कैबिनेट फैसले की CBI जांच पर रोक 

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती मामले की सुनवाई करते हुए एक बड़ा फैसला दिया। कोर्ट ने राज्य कैबिनेट के उस फैसले पर CBI जांच पर रोक लगा दी है, जिसमें स्कूल स्टाफ के पद बढ़ाने की बात कही गई थी। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने कहा कि हाईकोर्ट का यह फैसला कि कैबिनेट के फैसले की CBI जांच हो, सही नहीं है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ किया कि भर्ती प्रक्रिया की जांच आगे भी चलती रहेगी।

भाजपा में ममता सरकार का विरोध

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह फैसला योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय है और उन्होंने इसे पूरी तरह स्वीकार नहीं किया है। वहीं भाजपा नेताओं ने ममता सरकार को पूरी तरह घोटाले का जिम्मेदार बताया है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और सुकांत मजूमदार ने ममता के इस्तीफे और जेल भेजने की मांग की है।

भर्ती प्रक्रिया में करोड़ों की रिश्वत का आरोप

बता दें कि 2016 में SLST परीक्षा के जरिए 24,640 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा हुई थी जिसमें 23 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इस भर्ती में 5 से 15 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप लगे थे। CBI ने इस मामले में राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी और कई अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। ये भी पढ़ें- भोपाल : पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, छोला थाना क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts