PlayBreaking News

सीट के लिए इंसानियत शर्मसार!दिल्ली रेलवे स्टेशन पर युवक को पीट-पीटकर मार डाला, मदद के बजाय लोग बनाते रहे VIDEO

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर योगा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में बागपत निवासी पंकज धामा की मौत हो गई। मारपीट का वीडियो वायरल है। पुलिस ने BNS की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Follow on Google News
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर युवक को पीट-पीटकर मार डाला, मदद के बजाय लोग बनाते रहे VIDEO

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में एक यात्री की मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जनरल कोच में चढ़ने के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर सुबह करीब 6 बजे हुई। हरिद्वार जाने वाली योगा एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची तो जनरल कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी पंकज धामा का कुछ यात्रियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और कई लोगों ने मिलकर पंकज की पिटाई कर दी।

Twitter Post

जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने पंकज को जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक RPF जवान पंकज को भीड़ से बचाते हुए नजर आ रहा है। हालांकि, वीडियो में यह भी दिख रहा है कि पंकज को प्लेटफॉर्म पर लिटा दिया गया और बाद में उनकी हालत पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।

वायरल वीडियो ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में घायल पंकज प्लेटफॉर्म पर पड़े दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उन्हें तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया। बताया जा रहा है कि समय पर इलाज नहीं मिलने से उनकी हालत और बिगड़ गई।

delhi

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलने के बाद ओल्ड दिल्ली रेलवे पुलिस स्टेशन (ODRS) की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में पंकज धामा को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नई दिल्ली रेलवे के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। इन्हीं चोटों की वजह से पंकज की मौत हुई।

BNS की धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) और धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts