अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, उन्हें दो गोलियां लगी थीं और अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हत्या के बाद गोल्डी ढिल्लों नाम के फेसबुक प्रोफाइल से जिम्मेदारी लेने वाला पोस्ट सामने आया। पुलिस FIR दर्ज कर CCTV फुटेज खंगाल रही है।
अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच
अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या।

पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार को हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने के बाद मैड संधू सड़क पर घायल हालत में पड़े मिले। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मैड संधू को दो गोलियां लगी थीं। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है।

काम से जा रहे थे मैड संधू, रास्ते में मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, मैड संधू किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में देखा और मदद के लिए आगे आए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी। अस्पताल ले जाते समय ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी सामने आते ही उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स के बीच भी हड़कंप मच गया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दुख जताया।

सड़क पर घायल हालत में दिखे, वीडियो वायरल

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें मैड संधू सड़क पर घायल हालत में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मौके से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि हमलावरों तक पहुंचा जा सके और वारदात की पूरी कड़ी सामने आ सके।

फेसबुक पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा

मैड संधू की हत्या के बाद गोल्डी ढिल्लों नाम के एक फेसबुक प्रोफाइल से एक पोस्ट सामने आई, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में कहा गया है कि रंजीत एवेन्यू में मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन लेते हैं। पोस्ट में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को लेकर भी आपत्तिजनक आरोप लगाए गए हैं। इसमें दावा किया गया कि मैड संधू जैसे इन्फ्लुएंसर सोशल मीडिया और टिकटॉक के जरिए नई पीढ़ी पर गलत असर डाल रहे हैं। पोस्ट में ऐसे लोगों को सोशल मीडिया पर प्रमोट करने और स्कूलों में चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाने वालों को भी धमकी दी गई है। हालांकि, पुलिस ने इस सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता और इसके पीछे मौजूद लोगों की भूमिका को लेकर अभी कोई अंतिम जानकारी नहीं दी है।

ये भी पढ़ें: सूरजपुर में सड़क पर नशे का हाईवोल्टेज ड्रामा,थाने के सामने युवक का नागिन डांस, VIDEO हुआ वायरल

पुलिस ने शुरू की जांच

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मैड संधू पर हमला किसने किया और हत्या की वजह क्या थी। इसके अलावा पुलिस उनके परिचितों और घटना से पहले उनके संपर्क में रहे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिल ने कहां - जल्द सुलझाएंगे मामला

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की लोहारका रोड पर गोली लगने से मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच अभी शुरुआती चरण में है और पुलिस जल्द ही इसे सुलझाने की कोशिश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मैड संधू के पिता और परिवार के लोग मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस ने परिवार का बयान दर्ज कर FIR दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मैड संधू को दो गोलियां लगी थीं। फिलहाल पुलिस का फोकस हमलावरों की पहचान, हत्या की वजह और सोशल मीडिया पर सामने आए जिम्मेदारी वाले पोस्ट की सच्चाई पता करने पर है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts