Narsinghpur News : तेंदूखेड़ा में करंट लगने से आदिवासी मजदूर की मौत, खेत में डाल रहा था खाद

Follow on Google News
Narsinghpur News : तेंदूखेड़ा में करंट लगने से आदिवासी मजदूर की मौत, खेत में डाल रहा था खाद
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में शुक्रवार सुबह आदिवासी मजदूर करंट की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद आदिवासी मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खेत में खाद डालते समय लगा करंट

जानकारी के मुताबिक, तेंदूखेड़ा स्थित ग्राम खमरिया बरांझ की यह घटना है। आदिवासी मजदूर की पहचान सुरेश ठाकुर (40 साल) के रूप में हुई है। सुबह के समय वह खेत में टैक्ट्रर ट्रॉली से खाद डाल रहा था, तब वह ऊपर लटक रहे विद्युत तारों को नहीं देख पाया और उसकी चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बता दें कि सुरेश ठाकुर मजदूरी का काम किया करता है। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों ने बताया कि, सुरेश शादी शुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts