PlayBreaking News

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सबसे छोटे हाथी की मौत, कारण अज्ञात, पर्यटकों के बीच लोकप्रिय था 'विक्रम'

Follow on Google News
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सबसे छोटे हाथी की मौत, कारण अज्ञात, पर्यटकों के बीच लोकप्रिय था 'विक्रम'
नर्मदापुरम। जिले में स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (SRT) में विक्रम नामक एक हाथी की मौत हो गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार विक्रम हाथी कई दिनों से बीमार चल रहा था। हाथी का शव आज टागइर रिजर्व के मढ़ई रेंज में मिला है। एसटीआर के अधिकारियों ने हाथी की मौत के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं किया है। वह यहां का सबसे छोटा लाडला हाथी था।

विक्रम को परिवार के साथ लाया गया था मढ़ई

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सबसे छोटा हाथी विक्रम पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय था। इसे पिछले साल उसकी मां प्रिया और पिता सिद्धनाथ और उसकी बहन लक्ष्मी के साथ मढ़ई लाया गया था। वर्तमान में वह 6 साल का था। एसटीआर की टीम विक्रम की मौत कैसे हुई, इसकी जांच में जुटी हुई है।

पोस्टमार्टम से होगा मौत का खुलासा

सूत्रों के अनुसार विक्रम की मौत बीती रात हुई थी। उसकी मौत होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों का दल मौके के लिए रवाना हुआ। हाथी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद वाइल्ड लाइफ गाइड लाइन के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मिलने के बाद उसकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा। ये भी पढ़ें- MP की 3 ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी, भोपाल क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यूज चैनल को भेजा था धमकी भरा मैसेज मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts