क्या है पूरा सच?पहले ‘नमाज’ वाला वीडियो, अब फूट-फूटकर रोईं नमिता थापर! देखें VIDEO

नमिता थापर, जो शार्क टैंक इंडिया की जज और एक जानी-मानी बिजनेस लीडर हैं, पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना कर रही थीं। मामला एक हेल्थ वीडियो से शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने नमाज से जुड़े कुछ फायदें बताएं थे।
Follow on Google News
पहले ‘नमाज’ वाला वीडियो, अब फूट-फूटकर रोईं नमिता थापर! देखें VIDEO
FILE IMAGE

एंटरटेनमेंट डेस्क। बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया की जज और एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर हमेशा अपनी साफ और बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं। लेकिन हाल के महीनों में वह एक ऐसे विवाद में फंस गईं, जिसने सोशल मीडिया की बहस को काफी तीखा बना दिया।

पूरा मामला एक साधारण से हेल्थ वीडियो (रील) से शुरू हुआ था, जिसमें नमिता ने नमाज पढ़ने के कुछ शारीरिक और स्वास्थ्य संबंधी फायदे बताए थे। एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल होने के नाते उन्होंने इसे मेडिकल और वैज्ञानिक नजरिए से समझाने की कोशिश की थी।

वीडियो के बाद शुरू हुआ विवाद

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया के एक हिस्से में असहमति देखने को मिली। कुछ लोगों ने इस विषय पर अपनी नाराजगी जताई, लेकिन धीरे-धीरे यह ट्रोलिंग में बदल गई।

Twitter Post

तीन महीने की ट्रोलिंग और मानसिक दबाव

हाल ही में एक वीडियो में नमिता थापर ने खुलकर बताया कि पिछले तीन महीनों से उन्हें लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें भद्दे शब्दों से संबोधित किया गया, यहां तक की गंदी गालियां भी दी गई, जिसमें आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। इतना ही नहीं यह हमला सिर्फ उनके ऊपर नहीं था, बल्कि उनकी मां को भी निशाना बनाया गया। नमिता ने भावुक होकर कहा कि सिर्फ एक हेल्थ वीडियो की वजह से उन्हें और उनके परिवार को इस तरह की मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ा।

नमिता की प्रतिक्रिया- मै 'प्राउड हिंदू हूं'

इस पूरे मामले पर नमिता थापर ने चुप रहने के बजाय अपनी बात खुलकर रखी। उन्होंने साफ किया कि वह एक हेल्थ प्रोफेशनल हैं और उन्होंने पहले भी अलग-अलग धार्मिक और स्वास्थ्य के फायदे पर चर्चा की है।

उनका कहना था कि उनका उद्देश्य किसी भी भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि जानकारी साझा करना था। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में किसी भी विषय पर बात करना आसान नहीं रह गया है।

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे सिखाया गया है धर्म का सम्मान करें। मेरे सभी ट्रोल्स आप लोग प्लीज बुराई करते रहिए। मुझे धार्मिक होने पर गर्व है। भगवान देख रहा है।' उन्होंने कहा कि जब वे सूर्य नमस्कार या अन्य आसनों के फायदों के बारे में बताती हैं, तब कोई सवाल नहीं उठाता। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts