अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

ट्रंप ने 40 फीसदी टैरिफ लगाया तो म्यांमार ने जताई खुशी, सैन्य प्रमुख बोले- यह हमारे लिए सम्मान की बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा म्यांमार के उत्पादों पर 40% टैरिफ लगाने के फैसले को जहां अधिकांश देश नकारात्मक रूप में देख रहे हैं, वहीं म्यांमार की सैन्य सरकार ने इसे सम्मान बताया है। सैन्य प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग ने ट्रंप के इस निर्णय को अपनी सरकार की वैश्विक मान्यता की तरह बताया और अमेरिकी राष्ट्रपति की नेतृत्व क्षमता की सराहना की।

लंबा पत्र लिखकर की ट्रंप की प्रशंसा

मिन आंग ह्लाइंग ने ट्रम्प को अंग्रेजी और बर्मी भाषाओं में एक लंबा पत्र लिखकर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 2020 में अमेरिका में जिस तरह चुनावी गड़बड़ी हुई थी, उसी तरह म्यांमार में भी चुनाव में धोखाधड़ी हुई थी। उन्होंने ट्रंप की चुनावी निष्पक्षता की बातों से सहमति जताते हुए कहा कि सैन्य हस्तक्षेप लोकतंत्र की रक्षा के लिए जरूरी था।

प्रतिबंध हटाने की अपील, व्यापारिक संबंधों पर जोर

ह्लाइंग ने ट्रंप से आग्रह किया कि म्यांमार पर लगे प्रतिबंधों को कम किया जाए, ताकि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बेहतर हो सके। उन्होंने सुझाव दिया कि टैरिफ 10-20% तक सीमित रखा जाए। साथ ही यह भी संकेत दिया कि म्यांमार जल्द ही एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका भेज सकता है।

स्वतंत्र मीडिया संस्थानों की आलोचना

ट्रंप की नीतियों की तारीफ करते हुए ह्लाइंग ने रेडियो फ्री एशिया और वॉयस ऑफ अमेरिका जैसे मीडिया संस्थानों की फंडिंग रोकने के निर्णय को सराहा। उन्होंने कहा कि ये संस्थान म्यांमार के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करते थे और संघर्षों को बढ़ावा देते थे। फंडिंग बंद होने के बाद इन संस्थानों ने बर्मी भाषा में प्रसारण भी रोक दिया है।

 

संबंधित खबरें...

Back to top button