Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

बाबा महाकाल की आरती में घुसा मुस्लिम शख्स, आज कोर्ट में होगी पेशी; फर्जी आईडी दिखाकर की थी एंट्री

Follow on Google News
उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की भस्म आरती में घुसे मुस्लिम शख्स को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि कर्नाटक का मोहम्मद यूनुस मुल्ला मुंबई की गर्लफ्रेंड खुशबू दुबे के साथ उज्जैन आया था। बताया जा रहा है कि उसके पास आधार कार्ड अभिषेक दुबे के नाम का था। इसी के जरिए उसने मंदिर में एंट्री की थी।

अभिषेक नाम से थी फर्जी आईडी

जानकारी के मुताबिक, आरती में रीति-रिवाजों का पालन ठीक ढंग से नहीं कर पाने पर मंदिर कर्मचारियों ने उसे पकड़कर पूछताछ की। आधार कार्ड की फोटो से चेहरा नहीं मिला। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उसके पास मिला अभिषेक दुबे नाम का आधार कार्ड किसी दोस्त का है। [caption id="attachment_12967" align="aligncenter" width="876"] खुशबू के भाई का आधार कार्ड।[/caption]

गर्लफ्रेंड ने यूनुस को बताया वर्कर

पुलिस ने यूनुस की गर्लफ्रेंड खुशबू के पेरेंट्स को उज्जैन बुलाया गया है। बता दें कि खुशबू ने खुद को मुंबई में फैशन डिजाइनर बताया है। उसने बताया कि यूनुस उसका वर्कर है। बुधवार सुबह की भस्म आरती में यूनुस ने अभिषेक दुबे नाम से बुकिंग कराई थी। इसके बाद खुशबू ने यूनुस को अपना भाई बताकर एंट्री दिलाई थी। [caption id="attachment_12968" align="aligncenter" width="771"] मोहम्मद यूनुस मुल्ला का आधार कार्ड।[/caption]

यूनुस और खुशबू को हिरासत में लिया

जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों के पूछने पर भी युवती यूनुस को अपना भाई ही बताती रही। जब यूनुस का असली आधार कार्ड सामने आया इसके बाद हकीकत सामने आई। बता दें कि पुलिस ने आरोपी पर धारा 420 में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल यूनुस और उसकी गर्लफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मध्यप्रदेश से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

icon

Latest Posts