Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई: दुष्कर्म पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, प्राइवेट पार्ट पर लोहे की रॉड से किया गया था हमला; आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। साकीनाका इलाके में 30 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़िता का इलाज घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल प्रशासन ने पीड़िता की मौत की पुष्टि की है। खबरों के मुताबिक घटना के बाद पीड़िता का ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खून से लथपथ थी पीड़िता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साकीनाका में एक टेंपो के अंदर इस युवती के साथ पहले रेप किया गया और फिर उस पर हमला किया गया। पुलिस ने मीडिया को बताया कि तड़के पुलिस को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए टीम मौके पर पहुंची। खून से लथपथ महिला को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, उसके साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया।

पीड़िता की आंत बाहर आ गई थी

पुलिस ने बताया कि यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टैम्पो में हुई। पुलिस को वाहन के अंदन खून के धब्बे मिले हैं। कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया। अब आगे की जांच जारी है। पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सरिया डालने के कारण महिला की आंत बाहर आ गई थी।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts