ताजा खबरराष्ट्रीय

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा : आपस में टकराईं एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां, देखें VIDEO

मुंबई। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां करीब एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गईं। कारों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के ऊपर दूसरी कार चढ़ गई है। हादसे में कई लोग घायल हो गए। फिलहाल किसी की मौत की जानकारी सामने नहीं आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे का वीडियो हो रहा वायरल

जानकारी के मुताबिक, हादसा मुंबई और पुणे को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास हुआ है। यहां पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। कई गाड़ियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं। जिसके बाद काफी देर कर एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें जिसमें गाड़ियों के परखच्चे उड़े नजर आ रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि, एक्सप्रेसवे पर चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक मारा और उसके बाद पीछे चल रही 11 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। हादसे के बाद पुणे से मुंबई की ओर आने वाला ट्रैफिक भी ब्लॉक हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेस्क्यू के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम पहुंची। हादसे में घायल लोगों में से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस भीषण टक्कर में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button