Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ओमक्रिॉन का डर: मुंबई में 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू, इन पाबंदियों के बीच मनेगा क्रिसमस और न्यू ईयर

देश में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 32 हो गए हैं। इसी बीच मुंबई पुलिस ने क्रिसमस और नए साल को देखते हुए शहर में 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू कर दी है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने और नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है।

50 % क्षमता के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे लोग

पुलिस के मुताबिक त्योहार के दौरान किसी बड़े आयोजन को भी अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी कार्यक्रम में केवल 50 फीसदी लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही कार्यक्रमों के आयोजकों का पूर्ण टीकाकरण होना अनिवार्य होगा। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1471238661974810627[/embed]

वैक्सीनेटेड लोगों को ही मिलेगी एंट्री

आदेश में कहा गया है कि किसी भी दुकान, प्रतिष्ठान, मॉल, कार्यक्रम और सभा में पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोग ही होने चाहिए और ऐसे स्थानों पर सभी आने वाले लोग और ग्राहकों को कोरोना वैक्सीन भी लगाई जाएगी।

वैक्सीन की दोनों डोज लगी होना अनिवार्य

साथ ही बयान में कहा गया है कि सभी सार्वजनिक परिवहन का उपयोग केवल पूरी तरह वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्ति ही कर पाएंगे। महाराष्ट्र में यात्रा करने वाले सभी लोगों को या तो वैक्सीन की दोनों डोज लगे होने चाहिए या उनके पास 72 घंटे में की गई आरटी-पीसीआर रिपोर्ट होनी चाहिए। ये भी पढ़ें- विजय दिवस: आज से 50 साल पहले भारत के सामने पाकिस्तान ने टेके थे घुटने, 3900 सैनिक हुए थे शहीद

ओमिक्रॉन के 4 नए मामले

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीते दिन ओमिक्रॉन वेरिएंट के 4 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से दो मरीज ओसमानाबाद और एक-एक मुंबई और बुलढाना के हैं। राज्य में अब तक 32 लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना

राज्य में ओमिक्रॉन के अलावा बुधवार को कोरोना के 921 मामलों की पुष्टि हुई और 10 मरीजों की मौत हो गई। इनमें से मुंबई में 238 नए मामले मिले। इस समय 6467 मरीजों का राज्य में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक 66,46,061 मरीज संक्रमित हुए हैं और इनमें से 64,94,617 संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। वहीं 1,41,298 मरीजों की मौत हुई है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts