People's Update
Friday, March 6, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, March 6, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    जानें (7 मार्च) आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?
    राष्ट्रीय

    Air India : मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया फ्लाइट में बम की धमकी, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

    Publish Date: 14 Oct 2024, 9:34 AM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    नई दिल्ली। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद उसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। फिलहाल विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि, विमान में सवार सभी 239 यात्री सुरक्षित हैं। विमान की जांच की जा रही है, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

    एअर इंडिया ने क्या कहा?

    एअर इंडिया प्रवक्ता के मुताबिक, 14 अक्टूबर को मुंबई से जेएफके के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI119 को विशेष सुरक्षा अलर्ट मिला। इसके बाद सरकार की सुरक्षा नियामक समिति के निर्देश पर उसे दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। सभी यात्री विमान से उतर चुके हैं और दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल पर हैं।

    5 दिनों में ऐसा दूसरा मामला

    पिछले 5 दिनों में किसी फ्लाइट में बम की धमकी का यह दूसरा मामला है। 9 अक्टूबर को लंदन से दिल्ली आ रही विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट UK18 में भी बम होने की सूचना मिली थी। फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने से करीब साढ़े तीन घंटे पहले एक यात्री को प्लेन के टॉयलेट में धमकी भरा टिश्यू पेपर मिला था। उसने क्रू मेंबर को इसकी जानकारी दी। विमान में करीब 300 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। सुरक्षा जांच के चलते यात्री करीब 5 घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे।

    फ्लाइट में धमकी के मामले

    अगस्त : फ्लाइट में बम की धमकी से जुड़ा एक मामला सामने आया

    21 अगस्त को एअर इंडिया की मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही फ्लाइट 657 में बम की धमकी मिली थी। विमान के तिरुवनंतपुरम पहुंचने पर पायलट ने बम की सूचना दी। फ्लाइट में सवार सभी 135 पैसेंजर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके साथ ही तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। फ्लाइट को आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

    जून : फ्लाइट में बम की धमकी से जुड़े तीन मामले सामने आए थे

    पहला: 3 जून को आकासा एयर की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट और इंडिगो की चेन्नई-कोलकाता फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी। आकासा एयर की फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया था। इसमें 6 क्रू मेंबर्स सहित 186 पैसेंजर्स सवार थे। दिल्ली से उड़ान भरने के बाद सिक्योरिटी अलर्ट मिला था। जिसके बाद सुबह करीब 10:13 बजे फ्लाइट की अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग कराई गई। दूसरा: 2 जून को पेरिस से मुंबई जा रही विस्तारा की फ्लाइट को बम की धमकी मिली थी। इसमें 306 लोग सवार थे। जिसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर पूर्ण इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। 2 जून की सुबह करीब 10.19 बजे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। तीसरा: 1 जून को चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-5314 में बम की अफवाह फैली थी। इसमें एक लावारिस रिमोट मिला था। जिसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी डिक्लेयर करके फ्लाइट की सुबह 8.45 बजे लैंडिंग कराई गई थी। इसमें 172 यात्री थे। हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

    मई: फ्लाइट में बम की धमकी से जुड़े दो मामले सामने आए

    पहला: 28 मई को दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट 6E-2211 में बम होने की धमकी मिली थी। इसमें 176 लोग सवार थे, सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया था। सामने आए वीडियो में पैसेंजर्स और फ्लाइट क्रू को अपने सामान के साथ स्लाइड के जरिए बाहर निकलते हुए देखा गया। इंडिगो ने इस घटना के बाद SOP का पालन नहीं करने के लिए दो पायलट और केबिन क्रू मेंबर्स को हटा दिया था। दूसरा: 31 मई को दिल्ली से श्रीनगर जा रही विस्तारा की फ्लाइट UK 611 में बम की खबर मिली थी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) श्रीनगर को एक कॉल आया था, जिसमें फ्लाइट में बम होने की बात कही गई। जिसके बाद श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारी और सुरक्षाबल अलर्ट हो गए। ये भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी को मरीन लाइंस के पास बड़ा कब्रिस्तान में किया सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में उमड़ी भीड़

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    जानें (7 मार्च) आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?

    Today's Horoscope:जानें (7 मार्च) आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?

    मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को नोटिस, MP-MLA कोर्ट ने पूछा- क्यों न दर्ज हो FIR?

    तिरंगे का अपमान :मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को नोटिस, MP-MLA कोर्ट ने पूछा- क्यों न दर्ज हो FIR?

    विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला, जानें कब लेंगे सदस्यता

    निशांत संभालेंगे JDU की कमान :विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला, जानें कब लेंगे सदस्यता

    उज्जैन में ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान, खाना-पीने का सामान लेने के लिए उतरा था

    बड़ा हादसा टला;उज्जैन में ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान, खाना-पीने का सामान लेने के लिए उतरा था

    पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    CG News:पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई समझौता नहीं, दिया नया नारा 'Make Iran Great Again'

    ट्रंप की चेतावनी-बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई समझौता नहीं, दिया नया नारा 'Make Iran Great Again'

    रहस्य और हॉरर से भरी पहली झलक जारी

    ‘वृषकर्मा’ में दिखेगा नागा का दमदार एक्शन अवतार :रहस्य और हॉरर से भरी पहली झलक जारी

    नमाज के वक्त मस्जिद की दीवार गिरी, 15 नमाजी दबे

    जयपुर में हादसा :नमाज के वक्त मस्जिद की दीवार गिरी, 15 नमाजी दबे

    फिर भी दुनिया बचानी पड़ेगी : राज-डीके ला सकते हैं सलमान के साथ फिल्म

    रिटायर होना चाहता है सुपरहीरो :फिर भी दुनिया बचानी पड़ेगी : राज-डीके ला सकते हैं सलमान के साथ फिल्म

    अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदी 35 करोड़ की जमीन, राम नगरी में Big B का तीसरा निवेश

    Investment In Ayodhya :अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदी 35 करोड़ की जमीन, राम नगरी में Big B का तीसरा निवेश

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....