IndiGo फ्लाइट में आई 'बदबू', मुंबई जाने वाली उड़ान बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौटी

Follow on Google News
IndiGo फ्लाइट में आई 'बदबू', मुंबई जाने वाली उड़ान बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौटी
नई दिल्ली। दिल्ली से मुंबई जाने वाले इंडिगो के एक विमान को शुक्रवार सुबह उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही राष्ट्रीय राजधानी लौटना पड़ा। एयरलाइन ने कहा कि विमान में “अचानक बदबू” आई और एहतियात के तौर पर उसे वापस लाना पड़ा। हालांकि, एयरलाइन ने पैसेंजर्स के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई।

आईजीआईए लौट वापस लौटा विमान

इंडिगो ने एक बयान में बताया कि विमान, उड़ान संख्या 6 E449 उड़ान भरने के कुछ समय बाद इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर लौट आया। इसमें कहा गया कि विमान में ‘‘अचानक दुर्गंध” महसूस की गई और पायलट मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए एहतियात के तौर पर विमान को वापस दिल्ली लेकर आया। विशिष्ट विवरण का तुरंत पता नहीं लगाया जा सका। एयरलाइन ने कहा, “यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई थी। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए गहरा खेद है।” ये भी पढ़ें- IndiGo की बढ़ी मुश्किलें, MoCA ने इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट को भेजा नोटिस, यात्रियों ने रनवे पर बैठकर खाया था खाना
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts