PlayBreaking News

Dawood Ibrahim : मुंबई हमले का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम कराची के अस्पताल में भर्ती, मीडिया रिपोर्ट्स में जहर देने की आशंका; पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा बंद

Follow on Google News
Dawood Ibrahim : मुंबई हमले का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम कराची के अस्पताल में भर्ती, मीडिया रिपोर्ट्स में जहर देने की आशंका; पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा बंद
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर दाऊद को जहर दिए जाने की खबर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि उसे कराची में जहर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिस अस्पताल में दाऊद भर्ती है वहां कड़ी सुरक्षा है। अस्पताल की उस फ्लोर पर दाऊद ही इकलौता मरीज है। शीर्ष अस्पताल अधिकारियों और उनके करीबी परिवार के सदस्यों को ही मंजिल तक पहुंच है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालत गंभीर होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, दाऊद को जहर दिए जाने की खबरों की किसी रिपोर्ट में पुष्टि नहीं हुई है।

पाकिस्तान में इंटरनेट सर्वर डाउन

दाऊद इब्राहिम को जहर देने की खबर के बाद पाकिस्तान में में हलचल तेज हो गई है। यहां इंटरनेट सर्वर डाउन की खबर सामने आई है। देश के कई बड़े शहर लाहौर, कराची, इस्लामाबाद में सर्वर डाउन है। सोशल मीडिया अकाउंट एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम नहीं चल रहा है। डिजिटल गवर्नेंस पर नजर रखने वाली संस्था नेटब्लॉक ने पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफार्मस पर रोक लगाए जाने की पुष्टि की है।

भारत के लिए मोस्ट वांटेड है दाऊद

दाऊद इब्राहिम भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है, इसका अंदाजा आप दाऊद को पकड़ने के लिए रखी राशी से लगा सकते हैं। NIA ने पिछले साल इनामी राशि की लिस्ट जारी की थी, जिसमें दाऊद पर 25 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। भारत के अलावा दाऊद को संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशन्स) भी ग्लोबल आतंकवादी घोषित कर चुका है।
  • 1993 में मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट का मास्टर माइंड दाऊद ही था। इसमें 257 लोग मारे गए थे, जबकि 700 लोग घायल हुए थे। धमाके को अंजाम देने के बाद दाऊद भारत छोड़कर दुबई भाग गया था।
  • साल 2003 में उसे ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया गया था। यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल ने 2003 में ही दाऊद इब्राहिम पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था।
  • साल 2011 में एफबीआई और फ़ोर्ब्स की लिस्ट में उसे वलर्ड का तीसरा मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव (मोस्ट वांटेड भगोड़ा) अपराधी बताया गया था।
  • उसके खिलाफ कई राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा कई मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें मनी लॉन्ड्रिंग का मामला और हथियारों की तस्करी, हत्या का आरोप, जबरन वसूली, टारगेट किलिंग, ड्रग्स की तस्करी के आरोप हैं।
  • भारत में उसके खिलाफ आतंकी हमला, मर्डर, अपहरण, सुपारी हत्या, संगठित अपराध, ड्रग्स, हथियारों की तस्करी जैसे कई मामले दर्ज हैं।
  • दुबई छोड़ने के बाद उसने पाकिस्तान के कराची में अपना ठिकाना बनाया। लेकिन, पाकिस्तान सरकार इससे इनकार करती है। अब वो अपने परिवार के साथ वहीं रहता है।
  • जनवरी में दाऊद की बहन हसीना पार्कर ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया था कि दाऊद कराची में है और उसने दूसरी शादी भी कर ली है।

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में जन्मे थे दाऊद

दाऊद इब्राहिम कासकर का जन्म 27 दिसंबर 1955 में महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में हुआ था। उसके पिता इब्राहिम कासकर पुलिस कांस्टेबल थे। बाद में दाऊद इब्राहिम का परिवार मुंबई के डोंगरी इलाके में बस गया था। उनके तीन बच्चे हैं जिसमें दो लड़कियां और एक लड़का है। 70 के दशक में दाऊद का नाम मुंबई के अंडरवर्ल्ड में तेजी से उभरने लगा था। पहले वो हाजी मस्तान गैंग में काम करता था। प्रभाव बढ़ने के बाद लोग उसके गैंग को डी-कंपनी कहने लगे थे, जिसका वो मुखिया माना जाता था। जानकारी के मुताबिक, दाऊद के पिता के भाई सलीम कश्मीरी आज भी इसी इलाके में रहते हैं। अंतर्राष्ट्रीय की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts