PlayBreaking News

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर हादसा :पालघर में बारातियों से भरे वाहन की कंटेनर से टक्कर, 12 की मौत

पालघर में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर बारातियों से भरे वाहन और कंटेनर की भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Follow on Google News
पालघर में बारातियों से भरे वाहन की कंटेनर से टक्कर, 12 की मौत

पालघर में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरे टाटा टैम्पो और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से मृतकों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि अभी बाकी है।

बारातियों से भरे वाहन में सवार थे 100 से ज्यादा लोग

यह हादसा पालघर के धानीवरी इलाके में हुआ। जानकारी के मुताबिक, बारातियों से भरे वाहन में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में करीब 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। 

Twitter Post

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत कासा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Breaking News

हाईवे पर लगा लंबा जाम

इस भीषण हादसे के बाद मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया, जिसके बाद ट्रैफिक को फिर से चालू कराया गया।

हादसे की जांच शुरू

स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वहीं प्रशासन घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने का दावा कर रहा है। इस हादसे के बाद शादी वाले घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts