व्यापार जगत

भारत के सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी को पीछे छोड़ा; देखें दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट

बिजनेस डेस्क। केंद्रीय बजट के ऐलान के बीच रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में अडाणी को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स की लिस्ट में अडानी इस वक्त 10 नंबर पर पहुंच गए हैं तो वहीं अंबानी 9वें नंबर पर हैं। अडाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट की वजह से उनकी नेटवर्थ कम होकर 83.9 अरब डॉलर हो गई है। वहीं रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ अब 84.3 अरब डॉलर हो गई है।

टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट

  • 214 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ बर्नार्ड अर्नाल्ट।
  • 178.3 अरब डॉलर के साथ एलन मस्क।
  • 126.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जेफ बेजोस।
  • 111.9 अरब डॉलर के साथ लैरी एलिसन चौथे।
  • 108.5 अरब डॉलर के वॉरेन बफे।
  • 104.5 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स।
  • 91.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ कार्लोस स्लिम हेलु।
  • 85.8 अरब डॉलर के साथ लैरी पेज।
  • 84.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ मुकेश अंबानी।
  • 83.9 अरब डॉलर के साथ अडाणी।

सबसे ज्यादा संपत्ति गंवाने वालों की लिस्ट में अडाणी शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडाणी को बीते 24 घंटों में 10 अरब 10 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। इसके साथ ही अडाणी एक दिन में सबसे ज्यादा संपत्ति गंवाने वाले अरबपतियों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। 20.8 अरब डॉलर की एक दिनी गिरावट के बाद वे एलन मस्क, जेफ बेजोस और मार्क जुकरबर्ग की श्रेणी में आ खड़े हुए हैं। एलन मस्क ने एक दिन में सबसे ज्यादा 35 अरब डॉलर, मार्क जुकरबर्ग ने 31 अरब डॉलर और जेफ बेजोस ने 20.5 अरब डॉलर गवांए थे।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर दिखा

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी 2023 को एक रिपोर्ट पब्लिश की। इसमें अडानी ग्रुप को लेकर 88 सवाल खड़े किए गए और कर्ज को लेकर भी कुछ दावे किए गए। इसका असर ग्रुप की कंपनियों के शेयरों पर हुआ।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु

  • अडाणी ने शेयर चढ़ाने के लिए अपना ही पैसा विदेशी रूट से निवेश किया।
  • पैसा गलत तरीके से बाहर भेजा, कारोबार बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया।
  • परिवार के कई सदस्य जांच के घेरे में रहे, विवादों से जुड़ाव।
  • 8 साल में 4 CFO ने इस्तीफा दिया, वजह खातों में गड़बड़ी।

ये भी पढ़ें- अडाणी ग्रुप ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को बताया फर्जी, 413 पन्नों का जवाब किया जारी; हिंडनबर्ग का पलटवार- राष्ट्रवाद से धोखा नहीं छिपेगा

संबंधित खबरें...

Back to top button