Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'एमटीवी लव स्कूल' फेम जगनूर अनेजा का निधन, शॉक में फैंस

मुंबई। कुछ दिनों पहले ही बिग बॉस 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की दुखद खबर सामने आई थी। इसके बाद मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। एमटीवी लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक जगनूर अनेजा इन दिनों मिस्र में थे। जगनूर निधन से एक दिन पहले पिरामिडों के बीच में पोज देते हुए पोस्ट किया था। जगनूर अनेजा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,' एक सपना सच हुआ जब मैंने गीज़ा के महान पिरामिडों का दौरा किया। बकेट लिस्ट की एक विश पूरी हुई।'

सोशल मीडिया पर दे रहे श्रद्धांजलि

जगनूर के निधन से फैंस और सितारों को एक बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक जगनूर मिस्त्र में छुट्टियां मना रहे थे, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। वहीं सोशल मीडिया पर सितारे और फैंस जगनूर के फोटोज और वीडियोज शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फैंस और सेलेब्स जगनूर से जुड़ी अपनी यादें साझा कर रहे हैं। [embed]https://www.instagram.com/reel/CUFAtKtjg04/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

लव स्कूल में आए थे नजर

जगनूर करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर के शो एमटीवी लव स्कूल के सीजन वन और टू में नजर आ चुके हैं। पहले सीजन में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मनीषा के साथ हिस्सा लिया था, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। जिसके बाद जगनूर मोनिका के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे। मोनिका के साथ भी उनका रिश्ता लंबा नहीं चला।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts