MP के अतिरिक्त महाधिवक्ता पुष्पेंद्र यादव ने दिया इस्तीफा

मध्यप्रदेश सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता पुष्पेंद्र यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि उन्होंने महाधिवक्ता प्रशांत सिंह को इस्तीफा सौंपा है। पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। जानकारी के मुताबिक, पिछले साल जून में उनकी नियुक्ति हुई थी। बताया जा रहा है कि मुख्यपीठ जबलपुर में अतिरिक्त महाधिवक्ता के दो पद हैं। पुष्पेंद्र यादव की अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद से इस्तीफा देने के बाद एक पद रिक्त हो गया है। जबलपुर से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts