ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

भोपाल : एमपी यूथ कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, डिग्रियों को ठेले पर रखकर और हाथों में तख्तियां लेकर जताया विरोध

भोपाल। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। एमपी युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय परिसर के पास कार्यकर्ताओं ने शिवराज सरकार की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने डिग्रियों को ठेले पर रखकर, हाथों में तख्तियां लेकर, नारेबाजी कर अनूठा विरोध प्रदर्शन किया।

सरकार को चुनाव से पहले युवाओं की याद आई : विवेक त्रिपाठी

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं की दुर्गति करने वाली शिवराज सिंह चौहान सरकार को चुनाव से पहले युवाओं की याद आई। जो खुद कर्जा लेकर सरकार चला रहे हैं, वो युवाओं की फीस भरने का दावा कर रहे हैं। जिस प्रदेश में पेपर और नौकरियां बेची जा रही हैं, उससे कहीं न कहीं मध्य प्रदेश के युवाओं का मनोबल टूटा है। आज सरकार के खिलाफ जो माहौल पूरे मध्य प्रदेश में युवाओं के बीच में बना हुआ है, उसको समझते हुए युवा कांग्रेस की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। आज हम युवाओं की आवाज सरकार तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिवराज सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

सरकार के खिलाफ युवा खुंकार हो चुके हैं : विवेक त्रिपाठी

विवेक त्रिपाठी ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के कौने-कौने में आज युवा, कांग्रेस के कार्यकर्ता और प्रदेश के आम युवा मिलकर सरकार के खिलाफ खुंकार हो चुके हैं। शिवराज सरकार निरंतर झूठ बोलती जा रही है, मध्य प्रदेश के युवाओं को गुमराह कर रही है। सरकार को अपनी नीतियों में परिवर्तन कर देना चाहिए नहीं तो आज कौने-कौने से मध्य प्रदेश के युवा एकत्रित होकर राजधानी भोपाल में आखिरी चरण तक आंदोलन करेंगे और सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर करेंगे। जिस तरह से मामले सामने आ रहे हैं कि पेपर बेचे जा रहे हैं लेकिन दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

सरकार के संरक्षण में गोरखधंधा हो रहा : विवेक त्रिपाठी

विवेक त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की नाक के नीचे पेपर बेचे जाते हैं, पुलिस गिरफ्तारी करती है लेकिन लीक पेपर को निरस्त नहीं किया जाता है। कहीं न कहीं यह स्पष्ट रूप से जाहिर करता है कि सरकार के संरक्षण में पूरा गोरखधंधा यहां पर किया जा रहा है। पेपर बेचे जा रहे हैं, नौकरियां बेची जा रही हैं और इसमें पूरी तरह से शिवराज सरकार जिम्मेदार है। इसको लेकर आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया है और पूरी चरणबद्ध होकर हम मध्य प्रदेश में आंदोलन कर रहे हैं। निरंतर जिस तरह से डिग्रियां बेची जा रही हैं, परीक्षाओं के नाम पर करोड़ों रुपए की कमाई युवाओं से की जा रही है, इसको लेकर युवाओं के अंदर आक्रोश है, जिसकै विरोध करते हुए युवा सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button