ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP Weather Update : प्रदेश में तूफान ‘मिचौंग’ हो रहा कमजोर, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट, बढ़ेगी ठंड

भोपाल। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में जिलों में बारिश हो रही है। साथ ही अधिकांश स्थानों पर गुरुवार को सुबह कोहरा छाया रहा। वहीं बादलों के बीच सूरज की आवाजाही बनी रही। राजधानी भोपाल में सुबह धुंध छाई रही और करीब 8 बजे के बाद धूप खिली।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान ‘मिचौंग’ कमजोर हो रहा है, लेकिन नमी की वजह से प्रदेश में अगले एक-दो दिन तक बादल छाए रहेंगे। वहीं सर्द हवाओं का रुख बदलने ठंड भी बढ़ेगी। 10 से 11 दिसंबर तक मौसम में बदलाव होगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से ऐसे होने का अनुमान लगाया गया है।

तापमान में गिरावट दर्ज

प्रदेश के रीवा जबलपुर-शहडोल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों एवं नर्मदापुरम-सागर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। ही अधिकांश स्थानों पर गुरुवार को सुबह कोहरा छाया रहा। जबकि, शहडोल-जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान में विशेष रूप से गिरावट दर्ज की गई। इंदौर-रीवा और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान अधिक गिरा। वहीं ग्वालियर संभाग के जिलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इंदौर-उज्जैन, शहडोल जबलपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तामपान विशेष रूप से कम रहे। भोपाल-नर्मदापुरम संभाग के जिलों में यह काफी कम रहा।

फोटो – तरुण यादव।

ग्वालियर रहा सबसे ठंडा

मौसम विभाग के अनुसार आगे भी अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट का अनुमान है। हवाएं 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.02 डिग्री खरगोन में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री ग्वालियर में दर्ज किया गया।

बारिश के साथ शुरू हुई तापमान में गिरावट

26 नवंबर से राजधानी भोपाल और मध्य प्रदेश में बारिश, बादल का सिलसिला शुरू हुआ था। 26 नवंबर को अधिकतम तापमान 27.60 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री दर्ज किया गया था। 27 नवंबर को 20.8 डिग्री दर्ज किया गया था, अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री। 28 नवंबर को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री, न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री। 29 नवंबर को 23.7 अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री। 30 नवंबर को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

वहीं अगले महीने यानी 1 दिसंबर को 27.5 डिग्री अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया था। 2 दिसंबर को 22.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया था और 17.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। 3 दिसंबर को 29.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया था और 18.00 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। 4 दिसंबर को 24.9 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था और 18.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। वहीं 5 दिसंबर जो की 20.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था और 17.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने ऐसा अनुमान लगाया था कि 7 से 8 दिसंबर के बाद से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी और मिचौंग तूफान अपनी पकड़ ढीली कर लेगा।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button