MP Weather Update :नौतपा के छठे दिन बदला मौसम… कई जिलों में बारिश-ओलों की एंट्री; 31 मई से पूरे प्रदेश में बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश में नौतपा के बीच मौसम ने करवट ली है। कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। तापमान में गिरावट से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने 31 मई से 2 जून तक प्रदेशभर में आंधी-बारिश और कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
Follow on Google News
नौतपा के छठे दिन बदला मौसम… कई जिलों में बारिश-ओलों की एंट्री; 31 मई से पूरे प्रदेश में बदलेगा मौसम

भोपाल। मध्य प्रदेश में नौतपा के छठे दिन मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। जहां कुछ दिन पहले तक प्रदेश के कई जिले 45 से 47 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी झेल रहे थे, वहीं अब कई इलाकों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। शनिवार सुबह रतलाम, झाबुआ, धार समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जबकि देवास में ओले गिरने की खबर है।

बारिश के चलते कई शहरों में सड़कों पर पानी भर गया। वहीं तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि 31 मई से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर और तेज हो सकता है।

नौतपा में पहली बार राहत के संकेत

25 मई से शुरू हुए नौतपा के शुरुआती दिनों में प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी का असर देखा गया। खजुराहो और नौगांव लगातार सबसे गर्म क्षेत्रों में शामिल रहे, जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। हालांकि अब पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मौसम बदल रहा है। कई जिलों में तापमान में 3 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

तापमान में बड़ी गिरावट

29 मई को दर्ज आंकड़ों के अनुसार ग्वालियर और दतिया में तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

शहर

अधिकतम तापमान

24 घंटे में बदलाव

ग्वालियर

34.5°C

-10.2°C

दतिया

35.6°C

-10.1°C

खजुराहो

39.2°C

-7.3°C

नौगांव

38.0°C

-7.5°C

रीवा

38.2°C

-5.8°C

सतना

39.5°C

-5.6°C

वहीं सबसे अधिक तापमान नरसिंहपुर में 43.6°C दर्ज किया गया। इसके बाद रायसेन (43.0°C) और नर्मदापुरम (42.5°C) सबसे गर्म रहे।

सबसे गर्म जिले

जिला

अधिकतम तापमान

नरसिंहपुर

43.6°C

रायसेन

43.0°C

नर्मदापुरम

42.5°C

राजगढ़

42.4°C

खंडवा

42.1°C

इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को 9 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

  • ग्वालियर
  • भिंड
  • दतिया
  • निवाड़ी
  • टीकमगढ़
  • छतरपुर
  • पन्ना
  • नीमच
  • मंदसौर

इन जिलों में हीटवेव और बारिश दोनों का अलर्ट

राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश और हीटवेव दोनों की चेतावनी जारी की गई है।

MP weather update

इन जिलों में जारी रहेगी तेज गर्मी

  • बड़वानी
  • खरगोन
  • बुरहानपुर
  • खंडवा
  • हरदा
  • बैतूल

40 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, सीहोर, राजगढ़, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली समेत 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

31 मई से 2 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

31 मई
प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस दिन प्रदेश में कहीं भी हीटवेव का अलर्ट नहीं रहेगा।

1 जून
रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

2 जून
इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रतलाम, धार, झाबुआ, मंदसौर, नीमच और आसपास के जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

Featured News

भोपाल में नौतपा के दौरान बारिश का पुराना रिकॉर्ड

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 14 वर्षों में 7 बार नौतपा के दौरान भोपाल में बारिश दर्ज की गई है, जबकि 2 बार बूंदाबांदी हुई। इस बार भी नौतपा के शुरुआती दिनों में ही बूंदाबांदी देखने को मिली।

येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट का मतलब क्या है?

येलो अलर्ट
संभावित खराब मौसम के प्रति सतर्क रहने की सलाह। तत्काल खतरा नहीं लेकिन मौसम अचानक बदल सकता है।

ऑरेंज अलर्ट
मौसम के गंभीर होने की चेतावनी। लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।

रेड अलर्ट
अत्यधिक खराब मौसम और जान-माल के नुकसान की आशंका। ऐसे हालात में विशेष सतर्कता जरूरी होती है।

मौसम वैज्ञानिक की सलाह

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच गर्मी का असर सबसे अधिक रहेगा। लोगों को पर्याप्त पानी पीना चाहिए, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने चाहिए और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts