MP Weather Update :35 जिलों में आंधी-बारिश, 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट; जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले एक सप्ताह से तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसी बीच अच्छी खबर यह है कि दक्षिण भारत से आगे बढ़ चुका दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से मध्य भारत की ओर बढ़ रहा है और मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार मानसून मध्य प्रदेश में सामान्य समय से पहले दस्तक दे सकता है।
केरल में प्रवेश करने के बाद मानसून कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा तक पहुंच चुका है। इसके चलते मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 जून से पहले होने की संभावना जताई जा रही है।
35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को प्रदेश के करीब 35 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
इन जिलों में बारिश और आंधी की संभावना
संभाग/जिले
भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा
इंदौर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ
बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर
उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा
मंदसौर, नीमच, रतलाम
नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा
भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़
छतरपुर, पन्ना
मंडला, बालाघाट, सिवनी
नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा
पिछले दिनों नर्मदापुरम, सिवनी, सीहोर, खरगोन समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और टीनशेड भी गिर गए।
प्रदेश में बढ़ी गर्मी, नौगांव रहा सबसे गर्म
बारिश के बावजूद मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी का असर बरकरार है। शनिवार को नौगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सबसे गर्म शहर
|
शहर |
अधिकतम तापमान |
|
नौगांव |
42.5°C |
|
सागर |
41.5°C |
|
दतिया |
41.4°C |
|
दमोह |
41.0°C |
|
खजुराहो |
41.0°C |
|
गुना |
40.6°C |
|
खंडवा |
40.5°C |
|
ग्वालियर |
40.4°C |
|
खरगोन |
40.4°C |
|
जबलपुर |
40.1°C |
|
राजगढ़ |
40.0°C |
|
मंडला |
40.0°C |
|
टीकमगढ़ |
40.0°C |
बड़े शहरों का तापमान
प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।
|
शहर |
अधिकतम तापमान |
|
ग्वालियर |
40.4°C |
|
जबलपुर |
40.1°C |
|
भोपाल |
38.8°C |
|
उज्जैन |
38.0°C |
|
इंदौर |
37.4°C |
श्योपुर में बढ़ा 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान
तापमान में सबसे अधिक उछाल श्योपुर जिले में दर्ज किया गया। यहां 24 घंटे में पारा 7 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
|
शहर |
24 घंटे में बदलाव |
|
श्योपुर |
+7.0°C |
|
गुना |
+5.2°C |
|
सागर |
+3.7°C |
|
भोपाल |
+3.6°C |
|
दतिया |
+3.6°C |
|
राजगढ़ |
+3.6°C |
9 और 10 जून को 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है।
9 जून और 10 जून को हीटवेव संभावित
- भिंड
- दतिया
- निवाड़ी
- टीकमगढ़
- छतरपुर
इन जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जा सकता है।
अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम?
7 जून
बारिश और गरज-चमक : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, राजगढ़, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, सिवनी, बालाघाट समेत 35 जिलों में बारिश की संभावना।
गर्मी : ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, सागर, दमोह, जबलपुर, रीवा, सीधी और सिंगरौली सहित कई जिलों में 40 से 42 डिग्री तापमान रह सकता है।
8 जून
दक्षिण और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का असर अधिक रहेगा। वहीं भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा और आसपास के क्षेत्रों में तेज गर्मी बनी रह सकती है।
9 जून
हीटवेव के साथ उत्तर मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का असर रहेगा, जबकि बालाघाट, सिवनी, बैतूल, खंडवा और बड़वानी जैसे जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी।
10 जून
दक्षिण-पश्चिमी जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा, जबकि ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड क्षेत्र के कुछ हिस्सों में लू जैसी स्थिति बन सकती है।
कब आएगा मानसून?
मध्य प्रदेश में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून मानी जाती है। आमतौर पर केरल पहुंचने के करीब 15 दिन बाद मानसून प्रदेश में प्रवेश करता है। पिछले साल यानी 2025 में मानसून 16 जून को मध्य प्रदेश पहुंचा था। इस बार मानसून ने दक्षिण भारत में अच्छी गति पकड़ी है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि, अगर वर्तमान रफ्तार बनी रही तो मानसून 20 जून से पहले प्रदेश में दस्तक दे सकता है।
भोपाल में बदला मौसम का ट्रेंड
भोपाल में पिछले 14 वर्षों के रिकॉर्ड बताते हैं कि नौतपा के दौरान 7 बार बारिश दर्ज की गई और 2 बार बूंदाबांदी हुई। इस बार भी नौतपा की शुरुआत में बूंदाबांदी दर्ज की गई थी। हालांकि 2018 और 2019 में नौतपा के दौरान औसत तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। इस बार लगातार बदलते मौसम के कारण गर्मी और बारिश दोनों का मिश्रित असर देखने को मिल रहा है।











