Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, तापमान में गिरावट, कोल्ड वेव का अलर्ट जारी

Follow on Google News
MP Weather Update : मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, तापमान में गिरावट, कोल्ड वेव का अलर्ट जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दी का असर तेजी से बढ़ रहा है। बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ गई है। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और कई जगहों पर पारा सामान्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत प्रदेश के 16 शहरों में रात का टेम्प्रेचर 12 डिग्री से नीचे हैं। राजगढ़, गुना में पारा सबसे कम है। अगले 24 घंटे में टेम्प्रेचर और भी लुढ़केगा।

उत्तरी हिस्से में ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे के दौरान दिन-रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। खासकर रात में पारा 2-3 डिग्री तक लुढ़क सकता है। इससे कई शहरों में टेम्प्रेचर 10 डिग्री के नीचे पहुंच जाएगा। ग्वालियर-चंबल संभाग और उज्जैन संभाग के अधिकतर जिलों में कड़ाके की ठंड के साथ ही बर्फीली हवाओं का दौर देखने को मिला है।

इन जिलों में लुढ़का रात का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार-सोमवार की रात में प्रदेश के 5 बड़े शहरों में भोपाल का रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा ग्वालियर में 10.8 डिग्री, इंदौर में 11.4 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री और जबलपुर में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शिवपुरी का पिपरसमा सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। नीचम के मरुखेड़ा में 7.4 डिग्री रहा। राजगढ़ में 7.6 डिग्री, गुना में 8.6 डिग्री, पचमढ़ी में 9 डिग्री, धार में 9.4 डिग्री, रायसेन में 9.6 डिग्री, खजुराहो में 10.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 10.5 डिग्री, रीवा में 11.0 डिग्री, नौगांव में 11.2 डिग्री और उमरिया में 11.9 डिग्री दर्ज किया गया। सर्द हवाओं की वजह से प्रदेश के कई शहरों में सोमवार को दिन के तापमान में खासी गिरावट हुई। भोपाल में 4.4 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 23.4 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। इंदौर में भी 4.6 डिग्री पारा नीचे चला गया। इससे यह 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में 24.8 डिग्री, उज्जैन में 24.5 डिग्री और जबलपुर में 26.4 डिग्री रहा।

कोल्ड वेव का अलर्ट

पहाड़ी इलाके में ताजा बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट हुई है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। साथ ही 11, 12 और 13 दिसंबर को धार, गुना और अशोकनगर में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। आमतौर पर कोल्ड वेव का प्रभाव दिसंबर के अंत में दिखता है, लेकिन इस बार हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हुई बर्फबारी से ठंड पहले ही बढ़ गई है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts