Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update: प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, कई शहरों में घने कोहरे-कोल्ड डे का अलर्ट

MP Weather Update: प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, कई शहरों में घने कोहरे-कोल्ड डे का अलर्ट
मध्यप्रदेश में कोहरे की मार लगातार जारी है। प्रदेश के ग्वालियर समेत 12 जिलों में आज घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, 11 जिलों में मध्यम कोहरा है। इसके साथ ही जबलपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में उछाल देखा गया। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और सागर जैसे संभागों में तापमान सामान्य से अधिक रहा। प्रदेश में सबसे कम दृश्यता ग्वालियर एयरपोर्ट पर देखने को मिली है। यहां पर विजिबिलिटी 0 मीटर दर्ज की गई।

कड़ाके की ठंड का दौर जारी

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के राजगढ़ और शाजापुर जिले में कड़ाके की ठंड का दौर देखा गया। वहीं, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, रीवा, मऊगंज, सतना और छतरपुर जैसे जिलों में घना कोहरा देखने को मिला है। श्योपुरकलां, राजगढ़, दतिया, पन्ना, सतना, सीधी और सिंगरौली में मध्यम से घना कोहरा छाया रह।

घने कोहरे-कोल्ड डे का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के भिंड, मुरैना, ग्वालियर, मऊगंज, दतिया, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, पन्ना और छतरपुर में अति घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

इसलिए प्रदेश में है ठंड का असर

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। वहां से सर्द हवा मध्यप्रदेश में आ रही है। इसलिए ठंड का असर है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। हवा की रफ्तार और तेज हो जाएगी। एमपी में ठंड का असर बढ़ जाएगा। जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। अभी तीन दिन कोहरा रहेगा। इसके बाद फिर शीतलहर चल सकती है। 22 जनवरी तक शीतलहर चलने का अनुमान है।    
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts