Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : प्रदेश में एक बार फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, जानिए आज कैसा है मौसम का हाल

MP Weather Update : प्रदेश में एक बार फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, जानिए आज कैसा है मौसम का हाल
भोपाल। मध्यप्रदेश के मौसम में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बाद अब कई हिस्सों से ठंड का दौर वापस लौट गया है। सर्द हवाओं की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है और मौसम साफ होने के साथ ही धूप खिली हुई है। लेकिन अब एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। आज के मौसम की बात करें तो तापमान में वृद्धि दर्ज हुई है, वहीं शनिवार से तापमान में एकबार फिर गिरावट आने की संभावना है।

पचमढ़ी में सबसे कम तापमान दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार आज सभी संभागों के जिलों में तापमान में गिरावट की संभावना है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में दर्ज हुआ। प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों में मौसम में फिर से बदलाव की आशंका जताई है।

कल ऐसा रहा तापमान

गुरुवार के मौसम की बात करें तो भोपाल में न्यूनतम 10.2, ग्वालियर में 12.4, इंदौर में 13.9, पचमढ़ी में 8.3, उज्जैन में 13.8, जबलपुर में 12.4 डिग्री सेल्सियस, मंडला में 9.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 29.4, ग्वालियर में 24, इंदौर में 27, उज्जैन में 28, जबलपुर में 30.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

फिर शुरू होगा ठंड का दौर

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो जनवरी का आखरी सप्ताह ठंड के चरम पर होता है और इस बार भी ऐसा ही होने के संकेत हैं। अगले 48 घंटे में प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने हो सकता है। 24 या 25 जनवरी से ठंड का दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है।
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts