Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : प्रदेश में शीतलहर के आसार, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, धूप खिलने से लोगों को मिली ठंड से राहत

MP Weather Update : प्रदेश में शीतलहर के आसार, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, धूप खिलने से लोगों को मिली ठंड से राहत
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक फिर बार मौसम का मिजाज बदलने से अनेक शहरों में रात का तापमान यह लुढ़क 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। प्रदेश के दो दर्जन से अधिक शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। इसके साथ राज्य के सतना और नौगांव में शीतलहर का असर रहा। राजधानी भोपाल में सुबह के समय धूप खिलने से ठंड से राहत रही। वहीं शाम के पहर ठंड असर दिखाने लगा। अगले 24 घंटों के दौरान मौसाम का मिजाज ऐसा ही रहने का अनुमान है।

पचमढ़ी में पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा

राजधानी भोपाल में रात का तापमान दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। इसके साथ ही ग्वालियर, चंबल, रीवा एवं सागर संभाग के जिलों में घना कोहरा बना रहा। ग्वालियर में द्दश्यता 50 मीटर से कम रही। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड का प्रभाव कई स्थानों पर देखने को मिला है।

कई जिलों में जिले में शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के खंडवा, खरगोन, सिवनी, छतरपुर और भिंड जिले में अगले 24 घंटों के दौरान शीतल दिन रहने के आसार हैं। इसके साथ ही सतना और सागर जिले में शीतलहर के आसार हैं। जबकि मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली और सीधी जिले में हल्के से मध्यम कोहरा देखा जा सकता है। इसी तरह ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज और छतरपुर जिले में मध्यम से घना कोहरे के आसार हैं।

किसानों में पाला पड़ने का डर

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड की वजह से किसानों में डर का माहौल है। लगातार ठंड की वजह से फसलों पर पाला पड़ने की संभावना है, जिसकी वजह से किसान बहुत ज्यादा चिंतित हैं। बता दें कि इस समय खेतों में आलू, गेंहू, मटर, चना सहित कई फसलें खेतों में खड़ी हैं।

दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस होंगे एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार, 25 और 27 जनवरी को उत्तर भारत में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होंगे। इसके चलते 2 दिन बाद प्रदेश में कोहरे-ठंड में कमी आएगी। जबकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के दौरान हिमालय के ऊपर बर्फबारी होने के आसार भी हैं। इस कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस गुजरने के बाद प्रदेश में फिर से तेज ठंड होने की संभावना है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts