PlayBreaking News

MP UCC Bill Passed :विधेयक ध्वनि मत से पास, विपक्ष के विरोध के बीच CM बोले- महिलाओं के सम्मान और सामाजिक समरसता का कानून

मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक विपक्ष के विरोध के बीच ध्वनि मत से पारित हो गया। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने इसे महिलाओं के सम्मान और सामाजिक समरसता का विधेयक बताया, जबकि कांग्रेस ने प्रवर समिति में भेजने की मांग की। आरिफ मसूद का संशोधन प्रस्ताव भी वोटिंग में खारिज हो गया।
Follow on Google News
विधेयक ध्वनि मत से पास, विपक्ष के विरोध के बीच CM बोले- महिलाओं के सम्मान और सामाजिक समरसता का कानून
विपक्ष के भारी विरोध के बावजूद यूसीसी विधेयक ध्वनि मत से पास हो गया है। मुख्यमंत्री ने इसे महिलाओं के सम्मान और सामाजिक समरसता का कानून बताया।

Live Updates

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। लंबी चर्चा और पक्ष-विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोप के बाद UCC विधेयक ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। कांग्रेस ने विधेयक को प्रवर समिति में भेजने की मांग करते हुए कई आपत्तियां दर्ज कराईं, जबकि मुख्यमंत्री ने इसे महिलाओं के अधिकार, समानता और सामाजिक समरसता से जुड़ा कानून बताया। चर्चा के दौरान मुस्लिम पर्सनल लॉ, OBC आरक्षण, आदिवासी अधिकार और वोट बैंक की राजनीति जैसे मुद्दों पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने नजर आए।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts