PlayBreaking News

MP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, ऐसे करें तैयारी

Follow on Google News
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाले हैं। MPPEB द्वारा 8 जनवरी 2022 को परीक्षा आयोजित की गई है। बता दें कि इसके लिए प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर इसकी जानकारी ले सकते हैं।

पहले क्यों कैंसिल हुई थी परीक्षा ?

जानकारी के मुताबिक, पुलिस कांस्टेबल के 4 हजार रिक्त पदों के लिए साल 2020 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इन पदों में जीडी कांस्टेबल की 3862 और रेडियो कांस्टेबल के 138 पद शामिल किए गए थे। ये परीक्षा पहले 6 अप्रैल 2021 आयोजित की जानी थी। लेकिन कोरोना की वजह से एग्जाम प्रक्रिया को कैंसिल की गई। बता दें कि करीब 12 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

कितने पार्ट में होगी परीक्षा ?

पुलिस भर्ती की परीक्षा साल 2017 के बाद अब साल 2022 में होने जा रही है। बता दें कि ये परीक्षा दो पार्ट में होती है। पहला पार्ट लिखित परीक्षा और दूसरा फिजिकल होती है।
  • लिखित परीक्षा : इसमें 100 नंबर के प्रश्न होते हैं। एक प्रश्न 2 नंबर का होता है। मैथ्स में 38 से 40 प्रश्न रहें। रीजनिंग 28 से 30 प्रश्न। सामान्य ज्ञान में 10 प्रश्न, मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान के 5 प्रश्न रहेंगे। सामान्य साइंस के 10 प्रश्न के होंगे। कटऑफ फिक्स नहीं रहता, लेकिन करीब 75% अंक तो कम से कम लाना जरूरी है।
  • फिजिकल : लिखित परीक्षा क्वालीफाइ के बाद ही फिजिकल होता है। पुरुष का कद 168 सेंटीमीटर और लड़कियों के लिए 154 सेंटीमीटर होती है। पुलिस को 800 मीटर 2 मिनट 45 सेकंड और लड़कियों को करीब 4 मिनट में पूरी करना होता है। लॉन्ग जंप लड़कों के लिए 13 फीट और लड़कियों के लिए 10 फीट लगाना होता है। लड़कों को गोला 19 फीट और लड़कियों के लिए 15 फीट फेंकना होता है। परीक्षार्थियों को ध्यान रखने की बात है कि इस दौड़ के कोई नंबर नहीं होते हैं, ये उन्हें पास करना होती ही है।

इन शहरों में होगी परीक्षा

परीक्षा का आयोजन राजधानी भोपाल समेत इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, मंदसौर, सागर, सतना, खंडवा, गुना, दमोह, सीधी, छिंदवाड़ा और बालाघाट में किया जाएगा।

आयु सीमा

इन पदों के लिए 12वीं पास महिला और पुरुष से आवेदन मांगे गए थे। साथ ही इसके लिए आयु सीमा 18 से 33 साल तय की गई है।

ऐसे डाउनलोड करें Admit Card

  • अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर दिए Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद Police Constable Admit Card के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन संख्या, जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करना होगा।
  • उसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इतने स्टेप्स के बाद परीक्षार्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
शिक्षा और करियर से संबंधित अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts