Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP के बैतूल में धर्मांतरण की कोचिंग : धर्म सभा में कर रहे थे बच्चों का ब्रैनवॉश, जानिए फिर क्या हुआ?

MP के बैतूल में धर्मांतरण की कोचिंग : धर्म सभा में कर रहे थे बच्चों का ब्रैनवॉश, जानिए फिर क्या हुआ?
बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय स्थित कोचिंग सेंटर में धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक कोचिंग सेंटर से कई नाबालिग बच्चों को छुड़ाया है। यहां कोचिंग के बहाने दो टीचर पर बच्चों का ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने के आरोप लगे हैं। राष्ट्रीय हिंदू सेना का कहना है कि इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

आखिर मामला क्या है ?

जानकारी के मुताबिक, आज हमलापुर इलाके में कोचिंग सेंटर के नाम पर नाबालिग लड़के-लड़कियों का ब्रैनवॉश किया जा रहा था। क्षेत्र में एक महिला के घर पर बाहरी लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन कराने का मामला काफी समय से प्रकाश में आ रहा था। वार्डवासियों की सूचना पर राष्ट्रीय हिंदू सेना ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस की मदद से आज धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने पादरी राजो थॉमस, ज्योति, पूजा गोहे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को मौके पर करीब 12 बच्चे मिले हैं।

ट्यूशन के नाम पर बच्चों का धर्मांतरण

इस मामले में जानकारी देते हुए बैतूल एएसपी कमला जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने हमलापुर इलाके में ट्यूशन के नाम पर बच्चों का धर्म परिवर्तन कराए जाने की शिकायत की थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts