PlayBreaking News

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान :‘38 फर्जी केस हैं, बंगाल गया तो हो सकती है गिरफ्तारी’, बोले- वहां भाजपा सरकार बनेगी

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में उनके खिलाफ 38 फर्जी केस हैं और वहां जाने पर गिरफ्तारी हो सकती है। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार बनने का दावा किया।
Follow on Google News
‘38 फर्जी केस हैं, बंगाल गया तो हो सकती है गिरफ्तारी’, बोले- वहां भाजपा सरकार बनेगी

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। रतलाम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल में 38 फर्जी मामले दर्ज हैं और अगर वे वहां जाते हैं तो उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और वहां के राजनीतिक माहौल में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके अलावा उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) और इंदौर के वंदे मातरम विवाद जैसे मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखी। रतलाम में आयोजित कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के बाद वे रतलाम विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष अशोक पोरवाल के निवास पर पहुंचे।  इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी और राजनीतिक स्थिति को लेकर खुलकर बात की।

‘बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी’

पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बोलते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने भरोसा जताया कि वहां जल्द ही भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी को लोगों का लगातार समर्थन मिल रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं में भारी भीड़ उमड़ रही है। उनके अनुसार लोग बिना किसी विशेष व्यवस्था के दूर-दूर से पैदल पहुंच रहे हैं, जो इस बात का संकेत है कि जनता बदलाव चाहती है।

'मैं जिंदा बैठा हूं तो बजरंगबली की कृपा, नहीं तो फोटो पर माला लग जाती'

बंगाल में अपने पिछले अनुभवों और ममता बनर्जी को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में विजयवर्गीय ने कहा कि ममता जी घबरा गई है। 5 से 10 लाख मुस्लिम एकट्‌ठे हो गए थे। ममता जी के पास बहुत सारे माफिया है, स्मगलर है। सब लोगों ने प्रयास किया ममता जी को सरकार में लाने के लिए। मुझे लगता है कि यह ममता जी का कुप्रयास था। ममता जी जो भी करे वह कम है, क्यो कि मैं 6 साल वहां रहा हूं। मैं यहां पर आपके सामने जिंदा बैठा हूं तो बजरंगी बली की कृपा है। नहीं तो मेरे फोटो पर भी माला लग गई होती।

‘मेरे खिलाफ 38 फर्जी केस दर्ज हैं’

अपने बयान में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल में 38 फर्जी केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन मामलों में कई गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए गए हैं, जिसके कारण उनका वहां जाना जोखिम भरा हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इसी वजह से पार्टी ने उन्हें फिलहाल बंगाल जाने से मना किया है, ताकि किसी तरह की कानूनी परेशानी से बचा जा सके।

UCC को लेकर सरकार की तैयारी

समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहले ही इसकी घोषणा कर चुके हैं और अब बिल तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। उनके अनुसार जल्द ही इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा और लागू करने की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।

वंदे मातरम विवाद पर दी प्रतिक्रिया

इंदौर नगर निगम में हुए वंदे मातरम विवाद पर भी विजयवर्गीय ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि जिस देश में हम रहते हैं, उसके प्रति वफादार रहना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। भारत माता का सम्मान करना जरूरी है और इसमें किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग भारत माता की वंदना नहीं करते, उनके देशभक्ति के भाव पर सवाल उठते हैं।

राजनीतिक बयान से बढ़ी चर्चा

कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल में चर्चा तेज हो गई है। एक तरफ उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। वहीं दूसरी ओर अपने खिलाफ दर्ज मामलों और संभावित गिरफ्तारी का भी जिक्र किया है। 

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts