MP Mausam Update: प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश, यहां पड़ेंगी बौछारें, एक बार फिर लौटेगी ठंड

भोपाल। प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा है। पिछले 24 घंटे में कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। वहीं एमपी मौसम विभाग ने शनिवार कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। अगले दो दिन मौसम इसी तरह बना रहेगा। बादल छंटने के बाद फिर से ठंड लौटेगी।
https://twitter.com/psamachar1/status/1494976564848586752?t=P-AmD2dWxAT2WVBpR6S3rA&s=08
इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, अनूपपुर, डिंडौरी, बैतूल और नर्मदापुरम जिलों में वर्षा या गरज चमक के साथ बौछार आसार है। वहीं पिछले 24 घंटों में जबलपुर और नर्मदापुरम के संभागों के जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। 22 फरवरी के बाद नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जो फिर से मौसम बदलेगा और तापमान बढ़ेगा।












