भोपालमध्य प्रदेश

MP Mausam Update : प्रदेश में रात का तापमान बढ़ा, खजुराहो समेत इन 5 शहरों में कोल्ड वेव रही

मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं से हल्की राहत मिली है। प्रदेशभर में रात का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से एक नया सिस्टम एक्टिव होने वाला है। जिससे तापमान और बढ़ेगा, लेकिन दिन और रात में हल्की ठंडक बनी रहेगी। माना जा रहा है कि अगले एक हफ्ते तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है।

इन शहरों में कोल्ड वेव रही

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। मंडला, खजुराहो, मलाजखंड, धार और खंडवा में शीतलहर का प्रभाव रहा।

पचमढ़ी सबसे ठंडा

प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, यहां 4 डिग्री तापमान रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस खजुराहो और नौगांव में दर्ज किया गया।

यहां रात का पारा 10 डिग्री के नीचे

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
पचमढ़ी 4
खजुराहो 5
नौगांव 5.2
उमरिया 6.1
रीवा 6.2
मंडला 6.5
रायसेन 6.6
दतिया 7.0
गुना 7.8
छिंदवाड़ा 7.8
खंडवा 8
खरगोन 8

फिर बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 से 20 फरवरी 2022 तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, बर्फबारी और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
ग्वालियर 6.8
जबलपुर 8.5
भोपाल 8.6
इंदौर 10.4

यहां रात का तापमान बढ़ा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
सिवनी 13.0
होशंगाबाद 11.7
नरसिंहपुर 11.0
इंदौर 10.4

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button