Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महिला सुरक्षा, किसान और बेरोजगारी को लेकर सपा का विधानसभा घेराव की कोशिश, कटोरा लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

Follow on Google News
महिला सुरक्षा, किसान और बेरोजगारी को लेकर सपा का विधानसभा घेराव की कोशिश, कटोरा लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता
भोपाल। राजधानी में मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने महिला सुरक्षा, किसान समस्याओं और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। सपा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव के इरादे से प्रदर्शन शुरू किया, लेकिन पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

लिंक रोड पर रोके गए सपा कार्यकर्ता

विधानसभा घेरने निकले सपा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिंक रोड नंबर एक स्थित मयूर पार्क के पास रोक लिया। यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। सपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि, कुछ समय बाद सभी को रिहा कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा, "हम जेल जाने को तैयार हैं। बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। किसान परेशान हैं, एमएसपी नहीं मिल रही। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। यह आंदोलन यहीं से शुरू हुआ है और अब पूरे प्रदेश में प्रदर्शन होंगे।"

कटोरा लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मध्यप्रदेश सरकार के बढ़ते कर्ज के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने कटोरा लेकर विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधायक हाथों में कटोरा लेकर विधानसभा पहुंचे और गांधी प्रतिमा के सामने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि बीजेपी सरकार प्रदेश के लोगों पर लगातार कर्ज का बोझ बढ़ा रही है। स्थिति यह हो गई है कि जनता कटोरा लेकर भीख मांगने पर मजबूर हो रही है।

सदन की कार्यवाही स्थगित

मंगलवार को विधानसभा में सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश किया गया। इस पर बुधवार को 4 घंटे चर्चा होगी। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सपा ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले समय में हर जिले में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। विधानसभा घेरने निकले सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया है, ये भी पढ़ें- एक देश-एक चुनाव बिल लोकसभा में पेश, समर्थन में 269, विरोध में 198 वोट पड़े
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts