🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

PU Special :अधिकारियों के बच्चों का स्वतंत्रता दिवस-IAS का बेटा सूट-बूट में तो IPS की बेटी पुलिस की वर्दी में पहुंचीं

स्वतंत्रता दिवस पर मध्यप्रदेश में पंचायत से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक आयोजित समारोहों में स्कूली बच्चों ने खास आकर्षण बटोरा। अधिकारियों के बच्चे भी उत्साह से शामिल हुए। दतिया कलेक्टर स्वनिल वानखड़े के बेटे स्वरांश ने पिता जैसी वेशभूषा की जिद की, जबकि गुना एसपी हितिका वासल की बेटी पुलिस की वर्दी में समारोह में पहुंचीं।
Follow on Google News
अधिकारियों के बच्चों का स्वतंत्रता दिवस-IAS का बेटा सूट-बूट में तो IPS की बेटी पुलिस की वर्दी में पहुंचीं
शाजापुर जिले की एसपी प्रियंका शुक्ला की बेटी भी कार्यक्रम में पहुंची। प्रियंका शुक्ला का कहना है कि बेटी छोटी है, इसलिए उसे अकेले घर में नहीं छोड़ सकती थी। ऐसे में उसे साथ में ले गई।

पुष्पेन्द्र सिंह, भोपाल। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को पंचायत से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक समारोह आयोजित हुए। इस दौरान रंग-बिरंगे परिधानों में आए स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहे। समारोह में शामिल कलेक्टर-एसपी सहित अन्य अधिकारियों के नन्हे-मुन्ने बच्चे भी उत्साह और उमंग से भरे हुए थे। दतिया जिले के कलेक्टर स्वनिल वानखड़े के बेटे स्वरांश ने तो जिद ही पकड़ ली कि उसे ‘पापा जैसा ही दिखना है।’ वहीं, गुना जिले की एसपी हितिका वासल की बेटी पुलिस की वर्दी में पहुंचीं।

दतिया: 'छोटे साहब' ने निवास में किया ध्वजारोहण

/img/89/1787070581465

दतिया के कलेक्टर स्वनिल वानखड़े के बेटे स्वरांश ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने की तैयारी पहले से शुरू कर दी थी। 15 अगस्त को सूट-बूट और पगड़ी में स्वरांश कलेक्टर निवास में हुए ध्वजारोहण में शामिल हुए। स्वरांश जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इसके पहले उन्होंने पापा से कहा था कि, ‘मेरी ड्रेस ठीक पापा जैसी होना चाहिए।’ आयोजन के दौरान लोग उन्हें ‘छोटे साहब’ के नाम से संबोधित कर रहे थे।

पुलिस की वर्दी में गुना एसपी की बेटी

/img/89/1787070604745

गुना जिले की पुलिस अधीक्षक हितिका वासल की नन्ही बेटी पुलिस की वर्दी में कार्यक्रम में पहुंचीं। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान बेटी ने दर्शक दीर्घा से मार्च पास्ट देखा और परेड की सलामी के दौरान भी मौजूद रहीं। एसपी हितिका वासल कहती हैं, बेटी की जिद नहीं थी। वह तो अभी बहुत छोटी है। मेरा ही मन था, इसलिए उसे बच्चों के लिए आने वाली पुलिस यूनिफॉर्म पहनाकर ले गई थी।

नरसिंहपुर कलेक्टर का बेटा कुर्ता-पायजामा में

/img/89/1787070628009

 नरसिंहपुर जिले की कलेक्टर रजनी सिंह का बेटा कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण के दौरान शामिल हुआ। उसने सामान्य तौर पर कुर्ता-पायजामा और जैकेट पहन रखी थी।

 सागर कलेक्टर की बेटी भी समारोह में शामिल

/img/89/1787070658100

 सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल की नन्हीं बेटी भी स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की साक्षी बनी।

 

 

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts