Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP हाईकोर्ट को मिले 11 नए जज, केंद्रीय कानून मंत्री ने दी जानकारी, 45 हुई न्यायाधीशों की संख्या

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में 11 नए जजों की नियुक्ति की अधिसूचना केंद्रीय विधि विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। नवनियुक्त हाईकोर्ट जजों में सात अधिवक्ता कोटे और चार न्यायिक कोटे के हैं।
MP हाईकोर्ट को मिले 11 नए जज, केंद्रीय कानून मंत्री ने दी जानकारी, 45 हुई न्यायाधीशों की संख्या
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में 11 नए जजों की नियुक्ति की अधिसूचना केंद्रीय विधि विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। नवनियुक्त हाईकोर्ट जजों में सात अधिवक्ता कोटे और चार न्यायिक कोटे के हैं। नवनियुक्त न्यायाधीशों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

    केंद्रीय कानून मंत्री ने दी जानकारी

    11 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर साझा की। जल्द ही नवनियुक्त जजों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इन नियुक्तियों के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है, जबकि पदों की कुल संख्या 53 है। फिलहाल कोर्ट में 34 जज कार्यरत हैं। नई नियुक्तियों से कई मामलों के तेजी से निपटारा करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

    कॉलेजियम प्रणाली के तहत नियुक्ति

    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने न्यायिक सेवा अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से उच्च पद पर स्थानांतरित करने और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को न्यायाधीशों की नियुक्त करने की सिफारिश की थी। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद अब केंद्रीय कानून मंत्रालय ने नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी।

    इस कोटे से है 11 नए न्यायाधीश

    केन्द्रीय कानून विभाग ने राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद सोमवार को 11 न्यायाधीशों की नियुक्ति के आदेश की अधिसूचना जारी की है। अधिवक्ता कोटे से पुष्पेंद्र यादव जबलपुर, जय कुमार पिल्लई जबलपुर, आनंद सिंह बहरावत इंदौर, हिमांशु जोशी इंदौर, अजय कुमार निरंकारी ग्वालियर को न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

    न्यायिक कोटे से रामकुमार चौबे, राजेश कुमार गुप्ता, आलोक अवस्थी, रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन, भगवती प्रसाद शर्मा और प्रदीप मित्तल को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। हालांकि इन नियुक्तियों के बाद भी मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में नौ न्यायाधीशों के पद खाली रहेंगे।

    ये भी पढ़ें- दबंगों ने स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल को जमकर पीटा, कैश काउंटर से लूट लिए रुपए, 10 बदमाशों पर FIR दर्ज

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts