Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उत्तरी हवाओं से ठिठुरा MP, कई जिलों का तापमान 10 डिग्री के नीचे; ये जिले रहे सबसे ठंडे

Follow on Google News
मध्यप्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी से प्रदेश में ठिठुरन महसूस हो रही है। नौगांव और ग्वालियर शहर में शुक्रवार रात सबसे ज्यादा ठंडी रही। वहीं भोपाल और जबलपुर में भी पारा 2.2 से 3.9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, प्रदेश के 11 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे ही रहा।

भोपाल में पारा 5 डिग्री लुढ़का

राजधानी भोपाल में पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। यहां शुक्रवार की रात तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें शहर में शनिवार सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं।

प्रमुख शहरों की स्थिति

जबलपुर में तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बता दें यहां गुरुवार रात की तुलना में शुक्रवार रात के तापमान में 3.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इंदौर में पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। यहां गुरुवार रात में तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस था। जो शुक्रवार की रात में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं ग्वालियर में भी 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इन जिलों का तापमान 10 डिग्री के नीचे

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, नौगांव में तापमान 7.0, पचमढ़ी में 7.5, उमरिया में 8.4, गुना, रायसेन और रीवा में 8.6, खजुराहो और टीकमगढ़ में 8.8, राजगढ़ में 9.1, सागर में 9.4, सतना में 9.6, शाजापुर में 10.5, दमोह में 10, नरसिंहपुर में 10.2 और सिवनी में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

दिसंबर के आखिरी सप्ताह में पड़ सकती है काफी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत में आने वाले दिनों में और बर्फ गिरेगी। जिसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा। ऐसे में प्रदेश में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिससे और ठंड बढ़ जाएगी। बता दें कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में काफी ठंड पड़ सकती है। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts