Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP भाजपा जिला अध्यक्षों की तीसरी सूची, 12 और जिलाध्यक्ष घोषित, सागर को दो भागों में बांटकर दो जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

MP भाजपा जिला अध्यक्षों की तीसरी सूची, 12 और जिलाध्यक्ष घोषित, सागर को दो भागों में बांटकर दो जिलाध्यक्षों की नियुक्ति
भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार शाम को जिला अध्यक्षों की तीसरी सूची जारी की है। इस सूची में 12 और जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। बीजेपी ने जबलपुर में रत्नेश सोनकर, सागर में श्याम तिवारी, ग्वालियर नगर में जयप्रकाश राजोरिया और बालाघाट में रामकिशोर कांवरे को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही, सागर जिले को बीजेपी ने दो भागों में बांटकर दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। श्याम तिवारी को सागर जिले का जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सागर ग्रामीण जिले की अध्यक्षता महिला नेता रानी पटेल कुशवाहा को सौंपी गई है।

32 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा

अब तक बीजेपी ने तीन बार में 32 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की है। पहली सूची में 2, दूसरी सूची में 18 और तीसरी सूची में 12 जिलों के अध्यक्षों का ऐलान किया गया है।

जिलाध्यक्ष के नाम

  • जबलपुर नगर से रत्नेश सोनकर
  • सागर से श्याम तिवारी
  • सागर ग्रामीण से रानी पटेल कुशवाहा
  • दमोह से श्याम शिवहरे
  • अनूपपुर से हीरा सिंह श्याम
  • शाजापुर से रवि पांडे
  • बालाघाट से रामकिशोर कांवरे
  • ग्वालियर नगर से जयप्रकाश राजोरिया
  • कटनी से दीपक टंडन सोनी
  • सिंगरौली से सुंदर शाह
  • डिंडौरी से चमरू नेताम
  • दतिया से रघुवीर शरण कुशवाहा

रविवार और सोमवार को घोषित जिलाध्यक्ष की लिस्ट

जिले का नाम भाजपा जिला अध्यक्ष का नाम
भोपाल नगर रविन्द्र यती
भोपाल ग्रामीण तीरथ सिंह मीणा
नीमच वंदना खंडेलवाल
देवास राय सिंह सेंधव
अशोक नगर आलोक तिवारी
खंडवा राजपाल सिंह तोमर
श्योपुर शशांक भूषण
मैहर कमलेश सुहाने
बुरहानपुर मनोज माने
शिवपुरी जसमंत जाटव
पन्ना बृजेन्द्र मिश्रा
रतलाम प्रदीप उपाध्याय
उज्जैन ग्रामीण राजेश धाकड़
छतरपुर चंद्रभान सिंह गौतम
जबलपुर ग्रामीण राजकुमार पटेल
मऊगंज डॉ. राजेन्द्र मिश्रा
हरदा राजेश वर्मा
गुना धर्मेंद्र सिकरवार
उज्जैन नगर संजय अग्रवाल
विदिशा महाराज सिंह दांगी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts